डकैतों का धावा: अपार्टमेंट में वृद्धा को बंधक बना कर 14 लाख की डकैती, नकाबपोश डकैतों ने दिया घटना को अंजाम
कानपुर के गोविंद नगर में जी2 ब्लॉक स्थित शिवम एनक्लेव के फर्स्ट फ्लोर निवासी आशा गुप्ता (70) के यहां चार नकाबपोश बदमाशों ने हमला बोल दिया। सब्बल से दरवाजा तोड़कर भीतर दाखिल हुए बदमाशों ने उन्हें बंधक बना लिया।
विस्तार
पनकी फर्टलाइजर से कलर्क के पर से रिटायर्ड स्व. अशोक गुप्ता की पत्नी आशा देवी शिवम इंक्वेल के प्रथम तल पर अकेले रहती हैं। उनका बड़ा बेटा साफ्टवेयर इंजीनियर आशुतोष परिवार संग राजस्थान में रहता है। जबकि उनका छोटा बेटा साफ्टवेयर डेवलपर अविनाश अपने परिवार संग दिल्ली में रहता है।
आशा ने बताया कि गुरुवार देर रात करीब सवा दो बजे वह अपने कमरे में भजन किर्तन कर रहीं थी। इसबीच साबड़ से दरवाजे का लॉक तोड़कर दाखिल हुए नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें दबोच लिया। एक बदमाश ने उनके गले पर चाकू लगा दी। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए घर में रखे जेवरात और रुपये पूछे।
इसके बाद बाकी तीन बदमाशों ने पूरा घर खंगाल लिया। बदमाशों ने अलमारी और बक्से में रखा 1.75 लाख रुपये कैश व करीब 13 लाख रुपये कीमत के सोने व डायमंड के जेवरात लूट ली। इधर गर्दन पर चाकू रखा बदमाश उनके कान की बाली, चार सोने के कंगन, अंगूठी चेन नोंच ली। इस दौरान डकैतों ने उन्हें बुरी तरह से पिटाई भी की। जिससे उनका चेहरा काला पड़ गया।
दो डकैतों ने गार्ड को गन प्वाइंट पर बनाया बंधक
औरैया निवासी गार्ड वीरेंद्र (70) ने बताया कि वह डेढ़ माह पहले ही यहां ड्यूटी पर आया था। इससे पहले वह लालबंगला में दालमिल में गार्ड की नौकरी करता था। अपार्टमेंट में रहने वाले एमएल गुप्ता उसे लेकर यहां आए थे। वीरेंद्र ने बताया कि देर रात वह पार्किंग में सो रहा था। तभी दीवार फांदकर दाखिल हुए एक बदमाश ने उसे तमंचे की नोक पर बंधक बना लिया।
इसके बाद गोली मारने की धमकी देते हुए गेट खुलवाया। गेट खुलते ही उसके पांच और साथी भीतर दाखिल हो गए। फिर मारते हुए बेसमेंट के दूसरे कोने पर ले गए। जहां उसके ही तहमद से मुंह और आंख बंद कर दिया। इसके बाद रस्सी के हाथ बांध कर ऊपर डकैती डालने की बात कहकर निकल गए। उस दौरान डकैताें का एक साथी उनके पास ही मौजूद थी। इसका एहसास उन्हें तब हुआ जब उसका पैर बदमाश का पैर लगा।
स्थानीय पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की भी टीम को लगाया गया है। इसके अलावा घटना स्थल केआस पास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
डॉ अनिल कुमार, एडीसीपी साउथ