फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Robbery Case, accused caught with the help of footage and surveillance

Kanpur Robbery Case: कोड नंबर से बात कर रहे थे आरोपी, फुटेज और सर्विलांस की मदद से चढ़े हत्थे, ये माल हुआ बरामद

Thu, 22 Dec 2022 09:48 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 22 Dec 2022 09:48 AM IST
सार

केशवपुरम में मोबाइल कारोबारी के घर पड़ी 14 लाख की डकैती का चार दिन बाद खुलासा हो गया है। मुख्य साजिशकर्ता और उसके दो साथी गिरफ्तार कर लिए गए हैं, जो गहने बेचने के लिए शहर आए थे। वहीं, फरार तीन आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
Kanpur Robbery Case, accused caught with the help of footage and surveillance
dacoity in kanpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में रावतपुर के केशवपुरम में 17 दिसंबर की रात मोबाइल कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर पड़ी 14 लाख की डकैती का पुलिस ने चार दिन बाद खुलासा कर दिया है। कारोबारी कमलेश शर्मा के पड़ोस में रहने वाली महिला के भतीजे ने पांच साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

साथ ही, लूटा गया आधा माल भी बरामद कर लिया है। डीसीपी पश्चिम विजय ढुल ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर बताया कि नकाबपोश बदमाशों ने मोबाइल कारोबारी कमलेश शर्मा की पत्नी पुष्पा, बच्चे आस्था (6) और अविरल (3) को बंधक बनाकर दो लाख की नकदी और 12 लाख के जेवरात लूट ले गए थे। मामले की जांच में जुटी क्राइम ब्रांच की टीम ने आसपास के फुटेज जुटाए, तो एक आरोपी की पहचान हो गई।

विज्ञापन

पुलिस ने मंगलवार देर रात दलहन रोड से कार सवार तीन आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों की पहचान कानपुर देहात के मंगलपुर झींझक निवासी सागर उर्फ अभिषेक, सरदारपुरवा जोगिनडेरा निवासी टुनटुन नाथ उर्फ पिंटू व यश ठाकुर उर्फ बाबा के रूप में हुई। आरोपियों ने तीन अन्य साथियों धर्मवीर, सौरभ व अरुण के साथ मिलकर वारदात की बात कबूली। पुलिस कमिश्नर ने खुलासा करने वाली टीम को 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

ऐसे हुआ खुलासा
फुटेज में कैद हुए बदमाशों में सागर को स्थानीय लोगों ने पहचान लिया। दरअसल, वह कमलेश के पड़ोस में रहने वाली अपनी बुआ शीला के यहां अक्सर आता रहता था। इसके बाद पुलिस ने उसका नंबर सर्विलांस पर लगाया।
मंगलवार को उसका नंबर दलहन रोड के आसपास सक्रिय मिला। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीन आरोपियों को दबोच लिया। ये लोग चुराए गए गहने बेचने की फिराक में आए थे। फरार तीन आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन

रैकी कर दिया वारदात को अंजाम
पकड़े गए मास्टर माइंड सागर ने बताया कि बुआ के घर आने जाने के दौरान उसने देखा कि कमलेश के घर में अक्सर उनकी पत्नी और बच्चे ही रहते हैं। इसके बाद उसने पांच दोस्तों के साथ मिलकर लूट की साजिश रची। इसके बाद रैकी भी की कि कमलेश किस समय घर में नहीं होते हैं। इसके बाद रैकी कर वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद सभी पैदल निकले और कार से फरार हो गए।

कोड नंबर से कर रहे थे बात, ये माल हुआ बरामद
पुलिस के मुताबिक अरुण को नंबर एक, सौरभ उर्फ नाना को नंबर दो, यश ठाकुर उर्फ बाबा को नंबर तीन, धर्मवीर को चार, पिंटू उर्फ टुनटुन को पांच नंबर दिया गया था। वारदात के दौरान ये लोग एक-दूसरे को इन्हीं नंबरों से पुकार रहे थे। पुलिस ने एक वैगनआर कार, सोने और चांदी के जेवर, चांदी के पांच बिस्कुट, एक नारियल काटने का चापड़ और चार मोबाइल फोन बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed