{"_id":"63404275f9939f58582c59af","slug":"kanpur-roadways-worker-committed-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: रोडवेज कर्मी ने फांसी लगाकर जान दी, पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: रोडवेज कर्मी ने फांसी लगाकर जान दी, पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप
Sat, 08 Oct 2022 01:05 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 08 Oct 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में कल्याणपुर के मकड़ीखेड़ा में रोडवेज कर्मी देवेंद्र कुमार (40) ने फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों ने पत्नी और ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कल्याणपुर थाने में तहरीर दी है। देवेंद्र कुमार विकास नगर डिपो में लिपिक थे। परिवार में पत्नी दीपा, दो बच्चे अभिनय व आरव हैं।
विज्ञापन
पिता छक्की लाल ने बताया कि गुरुवार देर रात बेटे का किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया था। इसके बाद देवेंद्र ने खुद को दूसरे कमरे में बंद कर लिया। शुक्रवार सुबह उसका शव फंदे से लटकता मिला। आरोप है कि देवेंद्र ने हाल में एक मकान पत्नी के नाम से लिया था। इसके बाद बहू के मायके वाले यहीं आकर रहने लगे।
विज्ञापन
इसे लेकर पति-पत्नी में विवाद होने लगा था। दीपा ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाकर देवेंद्र पर पांच मुकदमे भी दर्ज करा दिए थे। आरोप है कि दीपा अक्सर देवेंद्र को घर से निकालने की धमकी देती थी। इसके चलते देवेंद्र बहुत तनाव में था। कल्याणपुर एसीपी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन