फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Roadways bus caught fire, driver-conductor scorched

Kanpur: रोडवेज बस में लगी आग, ड्राइवर-कंडक्टर झुलसे, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

Sat, 19 Nov 2022 06:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 19 Nov 2022 06:12 PM IST
सार

कानपुर में रोडवेज बस में अचानक आग लग गई। आग बुझाने में बस ड्राइवर और कंडक्टर के हाथ झुलस गए। आग लगने से यात्री चिल्लाने लगे और कूदकर भागे।

विज्ञापन
Kanpur: Roadways bus caught fire, driver-conductor scorched
रोडवेज बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ से कानपुर आई विकासनगर डिपो की रोडवेज बस में शनिवार दोपहर रावतपुर रेलवे स्टेशन के सामने आग लग गई। बस रूट पूरा कर डिपो जा रही थी, इस वजह से उसमेें ज्यादा यात्री नहीं थे। जो भी दो-चार यात्री थे, वे आग लगते ही सुरक्षित नीचे उतर आए। हालांकि आग बुझाने में चालक और परिचालक के हाथ झुलस गए।

विज्ञापन


आग सेल्फ स्टार्ट करने वाली वायरिंग में शॉर्ट सर्किट से लगी थी। बस झकरकटी अड्डे से निकलने के बाद डिपो जा रही थी। रावतपुर स्टेशन के बाहर आग लगने पर तेज धुआं उठा तो राहगीरों ने चालक को बताया। रसूलाबाद निवासी चालक सुरेंद्र कुमार और लखनऊ निवासी परिचालक अनिल त्रिपाठी आग बुझाने लगे। इससे दोनों मामूली रूप से झुलस गए। इसके बाद बस को मरम्मत के लिए फजलगंज स्थित कार्यशाला भेजा गया। आरएम लव कुमार सिंह ने बताया कि वायरिंग में शार्ट सर्किट से आग लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed