फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Road safety claims exist only on paper highways clogged with vehicles drivers flout rules

Kanpur: सड़क सुरक्षा के दावे कागजों में, हाईवे पर वाहनों का जमावड़ा, नियमों को ठेंगा दिखाते वाहन चालक, रिपोर्ट

Sun, 07 Jun 2026 03:37 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 07 Jun 2026 03:37 PM IST
सार

Kanpur News: महाराजपुर में सड़क सुरक्षा नियमों का पालन पूरी तरह विफल है। हाईवे पर अवैध पार्किंग और असुरक्षित तरीके से वाहनों का संचालन प्रशासन की ढिलाई और एनएचएआई की अनदेखी को उजागर कर रहा है।

विज्ञापन
Kanpur Road safety claims exist only on paper highways clogged with vehicles drivers flout rules
भूसी लादकर जाती डीसीएम - फोटो : amar ujala

विस्तार

एक ओर जहां सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं। लोगों को जागरूक किया जाता है और हाईवे पर नियमों का पाठ पढ़ाया जाता है। वहीं, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सिर्फ कागजी रह गया है, धरातल पर स्थिति बेहद गंभीर है। पहला दृश्य महाराजपुर थाना परिसर के बगल और ठीक सामने का है।

विज्ञापन

महाराजपुर थाने के पास स्थित एक परीक्षा केंद्र के बाहर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ होती है। ऐसे में सैकड़ों वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग में खड़े होते हैं। जाम की स्थिति बनती है। इसके बावजूद न तो इन वाहनों को किनारे करवाया जाता है और न ही परीक्षा केंद्र के पास वाहनों को खड़ा करने की कोई व्यवस्था की गई है। साथ ही, एनएचएआई की टीम भी दिखाई नहीं पड़ती है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

विज्ञापन





भूसी लादकर सड़क को घेरते हुए जा रही है डीसीएम
वहीं, दूसरा दृश्य महाराजपुर के पुरवामीर चौराहे के पास का है। यहां पर एक डीसीएम में भूसी लादकर पूरी सड़क को घेरते हुए जा रहे हैं और उसी के ऊपर डाला में कुछ मजदूर भी बैठे हुए दिखाई पड़ रहे हैं। ऐसे में सड़क पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन इन वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed