फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Report negative on symptoms like corona

कानपुर: गर्मी ने जकड़ा गला, लक्षण कोरोना जैसे पर रिपोर्ट निगेटिव, गले के नीचे उतर कर जकड़न कर रहा वायरस

Tue, 26 Apr 2022 11:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 26 Apr 2022 11:48 PM IST
सार

डॉक्टरों का कहना है कि सभी वायरल संक्रमण के लक्षण शुरुआत में मिलते-जुलते हैं। बैक्टीरिया के संक्रमण से भी गला खराब हो रहा है। रोगियों की आवाज रुंध जा रही है।

विज्ञापन
Kanpur: Report negative on symptoms like corona
कोरोनावायरस - फोटो : pixabay

विस्तार

पारा चार अप्रैल से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने से तपिश लगातार बनी हुई है जिससे गर्मी की बीमारियों ने रंग बदलना शुरू कर दिया है। लोगों को अचानक गले का संक्रमण शुरू हो गया है। नाक में एलर्जी और गले में संक्रमण हो रहा है। यही लक्षण कोरोना के भी हैं। गले का संक्रमण बाद में फेफड़ों तक उतर जाता है।
विज्ञापन


लेकिन इन रोगियों की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आ रही है। डायरिया, निमोनिया, गैस्ट्रोइंटाइटिस के बाद यह संक्रमण फैल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि लगातार गर्मी बनी रहने से बीमारियों के जटिल लक्षण उभरने लगे हैं। गले में वायरल और बैक्टीरियल दोनों तरह के संक्रमण हो रहे हैं। गले के संक्रमण की चपेट में डॉक्टर भी आ रहे हैं। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में अभी कोरोना के डेल्टा वैरिएंट की ही जांच हो रही है। ओमिक्रॉन और इसके वैरिएंट की अभी सुविधा नहीं है।
विज्ञापन

इसकी किट उपलब्ध नहीं है। डेल्टा पॉजिटिव इक्का-दुक्का ही निकल रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि सभी वायरल संक्रमण के लक्षण शुरुआत में मिलते-जुलते हैं। बैक्टीरिया के संक्रमण से भी गला खराब हो रहा है। रोगियों की आवाज रुंध जा रही है। संक्रमण की चपेट में आए डॉ. गणेश शंकर का कहना है कि इससे नाक बंद होने के साथ ही गला रुंध जा रहा है। फिजिशियन डॉ. जेएस कुशवाहा का कहना है कि गले के संक्रमण के रोगी बढ़ रहे हैं। कोरोना की भी जांच कराई जा रही है लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आ रही है।

डायरिया से एक मौत, निमोनिया रोगी गंभीर
समर डायरिया का हमला तेज होता जा रहा है। नवाबगंज के रहने वाले राजेश कुमार के सवा साल के बच्चे की डायरिया से मौत हो गई। गंभीर हालत में रोगी को हैलट लेकर आए थे। डायरिया के बाद रोगी के फेफड़ों में निमोनिया हो गया। इसके अलावा कई बच्चे गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर हैं। बड़े रोगियों का ओपीडी स्तर पर इलाज हो रहा है लेकिन बच्चों को भर्ती कर लिया जा रहा है।

गर्मी के लगातार रहने से डायरिया और पेट दर्द के रोगी तेजी से बढ़ रहे हैं। शरीर में नमक, पानी की कमी से रोगियों का ब्लड प्रेशर गिर रहा है। इसके अलावा गुर्दा रोगियों की दिक्कत बढ़ गई है। लोग खूब पानी पिएं और गर्मी से बचें। -डॉ. रिचा गिरि, मेडिसिन विभागाध्यक्ष जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed