{"_id":"6805233e18df5a5424030a87","slug":"kanpur-regular-trains-along-with-special-trains-are-also-delayed-by-22-hours-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: स्पेशल के साथ नियमित ट्रेनें भी 22 घंटे तक लेट, यात्री हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: स्पेशल के साथ नियमित ट्रेनें भी 22 घंटे तक लेट, यात्री हुए परेशान
Sun, 20 Apr 2025 10:09 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 20 Apr 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी में ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को भी स्पेशल के साथ नियमित ट्रेनें 22 घंटे तक देरी से सेंट्रल स्टेशन पहुंचीं। इस वजह से कई यात्रियों ने अपनी टिकट निरस्त कर दूसरी ट्रेनों से सफर किया। 04116 मुंबई एलटीटी-सूबेदारगंज पौने 22 घंटे, 01930 पुरी-ग्वालियर स्पेशल सवा नौ घंटे, 04152 मुंबई एलटीटी- कानपुर सेंट्रल स्पेशल 11 घंटे, 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन तीन घंटे, 02397 गया-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन दो घंटे, 14117 प्रयागराज-भिवानी कालिंदी डेढ़ घंटे, 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल तीन घंटे, 04413 सहरसा जंक्शन- दिल्ली जंक्शन स्पेशल ट्रेन इस घंटे लेट रही। इस वजह से ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों को शौचालयों में पानी खत्म हो जाने पर दिक्कतें उठानी पड़ी।
झांसी लाइन पर छह घंटे का ब्लॉक, तीन ट्रेनें रद्द
झांसी रेल लाइन पर भीमसेन-गोविंदपुरी खंड के बीच स्टील गर्डर की जगह पीएससी (प्री-स्ट्रेस्ड कंक्रीट) स्लैब डाले जा रहे हैं। यह काम 30 अप्रैल तक होगा। इसके लिए सोमवार को छह घंटे का ब्लॉक लेकर कार्य कराया जाएगा। इस दौरान तीन ट्रेनें निरस्त की गई हैं। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक छह घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा। 54161 खजुराहो-कानपुर पैसेंजर, 01801 वीरांगना लक्ष्मीबाई -गोविंदपुरी पैसेंजर, 01802 गोविंदपुरी -वीरांगना लक्ष्मीबाई पैसेंजर सोमवार को निरस्त रहेंगी।
ये ट्रेनें होंगी लेट
12143 लोकमान्य तिलक-सुल्तानपुर एक्सप्रेस (साप्ताहिक) 100 मिनट, 18203 दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस 90 मिनट, 12173 लोक मान्यतिलक-मां बेला देवी धाम प्रतापगढ़ एक्सप्रेस 75 मिनट व 64607 वीरांगना लक्ष्मीबाई-कानपुर 30 मिनट देरी से नियत स्टेशनों पर पहुंचेंगी। 64608 कानपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई पैसेंजर सोमवार को पूर्व निर्धारित समय 09:05 बजे की जगह 10:45 बजे प्रस्थान करेगी।