{"_id":"613063228ebc3e7a1604bfdc","slug":"kanpur-recovery-will-be-done-from-1593-ineligible-people-of-marriage-grant-and-family-benefits-order-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: शादी अनुदान और पारिवारिक लाभ के 1593 अपात्रों से होगी वसूली, जारी हुआ आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: शादी अनुदान और पारिवारिक लाभ के 1593 अपात्रों से होगी वसूली, जारी हुआ आदेश
Thu, 02 Sep 2021 11:08 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:08 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के कानपुर में शादी अनुदान और पारिवारिक लाभ योजना में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद अधिकारियों और सत्यापन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। अब इस मामले में वसूली के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कानपुर में शादी अनुदान और पारिवारिक लाभ योजना का फर्जी तरीके से अनुदान हड़पने वालों से अब विभाग वसूली करेगा। समाज कल्याण निदेशक राकेश कुमार ने बुधवार को पत्र जारी कर 1593 फर्जी लाभार्थियों से वसूली करने के आदेश जारी किए हैं।
जो अनुदान की धनराशि नहीं लौटाएगा उसके खिलाफ विभाग एफआईआर दर्ज कराएगा। शादी अनुदान और पारिवारिक लाभ योजना में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद अधिकारियों और सत्यापन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है।
यही नहीं शादी अनुदान के जिन तीन फर्जी आवेदकों के खिलाफ विभाग ने संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी उनकी जांच कर पुलिस विभाग के बाबू समेत तीन आवेदकों को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
अब समाज कल्याण निदेशक राकेश कुमार ने शादी अनुदान के 708 और पारिवारिक लाभ के 785 फर्जी लाभार्थियों से धनराशि वसूली करने के आदेश दिए हैं। इसे संज्ञान में लेते हुए समाज कल्याण अधिकारी ने वसूली करने की तैयारी शुरू कर दी है।
दोनों योजनाओं के अपात्रों से धन की वसूली कराने के आदेश प्राप्त हुए हैं। सभी अपात्रों को धनराशि लौटाने का नोटिस भेजा जाएगा। इसके बाद जो पैसा नहीं लौटाएगा उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी।
डॉ प्रज्ञा पांडेय, समाज कल्याण अधिकारी