फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Reconciliation in Bar Executive-Elders Committee, lawyers can deposit donations till tomorrow

Kanpur: बार कार्यकारिणी-एल्डर्स कमेटी में फिर हुई सुलह, वकील जमा कर सकते हैं चंदा

Wed, 05 Jul 2023 10:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 05 Jul 2023 10:12 PM IST
सार

एल्डर्स कमेटी और बार एसोसिएशन कार्यकारिणी के बीच एक बार फिर सुलह हो गई है। कमेटी की बैठक में पुराने विवाद भूलकर सर्वसम्मति से चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की बात तय हुई।

विज्ञापन
Kanpur: Reconciliation in Bar Executive-Elders Committee, lawyers can deposit donations till tomorrow
एल्डर्स कमेटी की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में एल्डर्स कमेटी और बार एसोसिएशन कार्यकारिणी के बीच एक बार फिर सुलह हो गई है। एल्डर्स कमेटी ने पूर्व अध्यक्ष मंडल के साथ रामनाथ सेठ हॉल में बैठक की। इसमें बार एसोसिएशन महामंत्री, कोषाध्यक्ष व मंत्री भी शामिल हुए। पुराने विवाद भूलकर सर्वसम्मति से चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की बात तय हुई। अधिवक्ताओं की मांग पर सदस्यता शुल्क (चंदा) जमा करने की तारीख दो दिन और बढ़ा दी गई।

विज्ञापन


एल्डर्स कमेटी चेयरमैन धर्मवीर सिंह गौर की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें कार्यकारिणी के साथ मतभेद खत्म करने की बात कही गई। चेयरमैन ने कहा कि सभी मुद्दे खत्म हो चुके हैं। एल्डर्स कमेटी मॉडल बाइलाज के तहत समय से चुनाव कराएगी। बुधवार को सदस्यों का सदस्यता शुल्क (चंदा) जमा करने की आखिरी तारीख थी लेकिन कुछ सदस्यों ने चंदा न जमा कर पाने के कारण तारीख आगे बढ़ाने की मांग की थी। एल्डर्स कमेटी ने कार्यकारिणी से विचार-विमर्श के बाद तारीख 7 जुलाई तक बढ़ा दी है। महामंत्री अनुराग श्रीवास्तव का कहना है कि 7 जुलाई को शाम 4 बजे तक ही चंदा जमा होगा। इसके बाद कोई तारीख नहीं बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed