{"_id":"627bf3ec93aed03c7813f3e5","slug":"kanpur-rats-cut-electricity-for-eight-and-a-half-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: चूहे ने साढ़े आठ घंटे गुल की बिजली, एक लाख लोग परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: चूहे ने साढ़े आठ घंटे गुल की बिजली, एक लाख लोग परेशान
Wed, 11 May 2022 11:08 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 11 May 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में दालमंडी सबस्टेशन के नयागंज, दालमंडी, हूलागंज, भूसाटोली, बिरहाना रोड, मालवीय नगर और सेंट जॉन्स फीडर से करीब एक लाख लोगों को बुधवार को साढ़े आठ घंटे तक बिजली नहीं मिली। दालमंडी सबस्टेशन के पैनल में सुबह करीब साढ़े 11 बजे पैनल में चूहा घुस गया। इससे पैनल के इनकमर में धमाका हो गया और एक लाख लोगों को रात आठ बजे तक बिजली नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
कुछ देर बिजली आई, फिर फॉल्ट से रात में नौ बजे चली गई, देर बिजली बहाल हो सकी। बुधवार को केस्को के 13 सबस्टेशनों से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इससे सात लाख की आबादी ने कई घंटे बिजली संकट झेला। पोखरपुर में फॉल्ट होने से शाम को छह बजे से रात नौ बजे तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन
आरपीएच ओल्ड सबस्टेशन से ग्रीनपार्क फीडर सुबह सवा नौ बजे से 11 बजे तक बंद रहा। इससे सिविल लाइंस की बिजली गुल रही। यहां ओवरलोडिंग से ट्रिपिंग की समस्या रही। पराग डेयरी सबस्टेशन की बिजली भी दिन में तीन घंटे गुल रही। मछरिया, नई बस्ती में सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक बिजली नहीं आई।
विज्ञापन
इससे नाराज लोग सबस्टेशन पहुंचे तो बताया गया कि रात 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल होगी। जाजमऊ के कैलाश नगर, तिवारीपुर, जखई बाबा, छबीलेपुरवा में भी बिजली संकट दिन भर बना रहा। नवाबगंज पुराना कानपुर, श्याम नगर, चौक सर्राफा, पांडु नगर, काकादेव में भी बिजली संकट बना रहा।