{"_id":"5ecfe3b58ebc3e906b602a2f","slug":"kanpur-rampage-of-license-applicants-in-rto-office","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: आरटीओ आफिस में लाइसेंस आवेदकों का हंगामा, वाहनों के कागजों की वैधता 31 जुलाई तक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: आरटीओ आफिस में लाइसेंस आवेदकों का हंगामा, वाहनों के कागजों की वैधता 31 जुलाई तक बढ़ी
Fri, 29 May 2020 12:47 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 29 May 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में गुरुवार को भी लर्निंग लाइसेंस के 50 से अधिक आवेदक आरटीओ कार्यालय पहुंचे और काउंटर बंद देख हंगामा करने लगे। एआरटीओ प्रशासन उदयवीर सिंह, आरआई ललित सिंह और जय सिंह ने आवेदकों को समझाया कि लाइसेंस का सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं है। अगला मैसेज लखनऊ से ही आएगा तभी आप लोगों को जानकारी होगी।
तब जाकर मामला शांत हुआ और आवेदक वापस गए। आरटीओ कार्यालय 26 मई से खुला है। सॉफ्टवेयर अपडेट न होने से लाइसेंस संबंधी काम नहीं होने हैं। इसके बावजूद लखनऊ से लर्निंग लाइसेंस की डेट आवेदकों को दे दी गई है। आरटीओ कार्यालय में 2 दिन से आवेदक पहुंच रहे हैं।

जबकि कार्यालय में सिर्फ रजिस्ट्रेशन और ट्रांसफर संबंधी कार्य होने हैं। इससे आवेदक परेशान हैं। एआरटीओ प्रशासन का कहना है कि सॉफ्टवेयर की समस्या लखनऊ से है। जो भी डेट दी जा रही है वह लखनऊ से आ रही है। कैंसिलेशन भी लखनऊ से ही होगा।
कानपुर कार्यालय इसमें कुछ नहीं कर सकता है। इस बारे में एडिशनल ट्रांसपोर्ट कमिश्नर वीके सिंह का कहना है कि सॉफ्टवेयर अपडेट किया जा रहा है। कुछ खामी होने से आवेदकों को लर्निंग लाइसेंस की डेट पहुंच रही है। एक-दो दिन में सही डेट उनको दे दी जाएंगी।
वाहनों के कागजों की वैधता 31 जुलाई तक बढ़ी
वाहनों के जिन कागजातों का नवीनीकरण एक फरवरी से लंबित है उनकी वैधता परिवहन विभाग ने 31 जुलाई तक बढ़ा दी है। पहले यह 30 जून तक थी। आरटीओ प्रशासन संजय सिंह का कहना है इस मामले में अभी नई गाइडलाइन नहीं आई है। पर, लॉकडाउन को देखते हुए विभाग बढ़ाने का निर्णय ले सकता है।