{"_id":"68ced5b9e61c81e7a60572b8","slug":"kanpur-ramlila-grounds-cleaned-six-truckloads-of-garbage-lifted-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: रामलीला मैदानों की सफाई, उठाया गया छह ट्रक कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: रामलीला मैदानों की सफाई, उठाया गया छह ट्रक कूड़ा
Sat, 20 Sep 2025 09:56 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 20 Sep 2025 09:56 PM IST
सार
नगर आयुक्त के निर्देश पर कूड़ा कलेक्शन में लगे कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन
रामलीला मैदान में सफाई करते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नवरात्र और दशहरा के मद्देनजर नगर निगम ने शनिवार को देवी मंदिरों के आसपास और रामलीला स्थलों में विशेष सफाई अभियान चलाया। वहां छह ट्रक कूड़ा उठवाया गया। सड़कों, नालियों की सफाई कराकर कूड़ा उठवाया गया। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत घरों से कूड़ा उठाने की व्यवस्था में लगे कर्मियों को प्रशिक्षण के दौरान सुधार के टिप्स दिए गए।
नगर निगम की तरफ से 17 सितंबर से स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। नगर आयुक्त सुधीर कुमार के निर्देश पर नगर स्वास्थ्य अधिकारियों से लेकर स्वच्छता कर्मियों और शहरवासियों के सहयोग से सफाई कराने के साथ ही विभिन्न तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। नगर निगम के पीआरओ ने बताया कि इसी के तहत डोर-टू-डोर एजेंसी की तरफ से कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें घरों से कूड़ा एकत्रित करने के कार्य में लगे कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। उन्हें सुरक्षा किट वितरित की गईं। बताया कि खुले कूड़ाघरों से कूड़ा उठवाकर ब्लीचिंग पाउडर छिड़कवाया जा रहा है। घाटों, सार्वजनिक शौचालयों की सफाई और प्रमुख बाजारों में रात में भी सफाई कराने का दावा किया।