कानपुर-रायबरेली पैसेंजर दुर्घटनाग्रस्त होने से बची, टूटी पटरी से गुजरी ट्रेन
उन्नाव रेलवे स्टेशन अधिक्षक विश्राम ने बताया जहां टूटी हुआ पटरी मिली है वह इलाका रायबरेली में पड़ता है। उन्होंने कहा उन्नाव की सीमा कोरारी हाल्ट तक है।
इससे पहले हो चुकी है कई घटना...
हरदोई में मालगड़ी के डिब्बे डीरेल
बुधवार को ही हरदोई जिले में कोयला उतार कर वापस लखनऊ की और जा रही एक मालगाड़ी के दो डिब्बे डीरेल हो गए। कारण का पता नहीं चल पाया। ट्रेन धीमी गति में थी इसलिए कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस के 15 डिब्बे पटरी से उतरे
कानपुर देहात में रूरा के पास 29 दिसंबर की सुबह सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस के 15 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। जिसमें 50 से ज्यादा लोग जख्मी हुए थे।
इंदौर-पटना एक्सप्रेस हादसे में हुई थी 145 की मौत
कानपुर देहात के रेलवे स्टेशन पुखरायां के पास 20 नवंबर तड़के करीब 3.15 बजे इंदौर-पटना एक्सप्रेस ट्रेन डिरेल हो गई थी। ट्रेन के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। इसमें 145 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 175 से ज्यादा लोग जख्मी हुए थे।
शताब्दी ट्रेन डीरेल
बुलंदशहर में बुधवार सुबह लखनऊ-दिल्ली शताब्दी ट्रेन डीरेल हो गई। वहीं मुगलसराय में भी मालगाड़ी के 16 डिब्बे पटरी से उतर गए।