Kanpur: लकी बनकर की दोस्ती, दुष्कर्म के बाद बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव, आरोपी गिरफ्तार
यूपी के कानपुर में प्रेमजाल में फांस कर किशोरी से दुष्कर्म के बाद धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी निवासी युवक ने इंस्टाग्राम के जरिये दोस्ती कर एक किशोरी को प्रेमजाल में फांस लिया। इसके बाद उसका अश्लील वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर मिलने बुलाया। कल्याणपुर स्थित एक होटल में दुष्कर्म कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। इनकार करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने लकी और उसके साथी को गिरफ्तार किया है।
शिवराजपुर के एक गांव निवासी किशोरी ने बताया कि कुछ माह पहले उसकी दोस्ती झांसी के नवाबाद निवासी लकी खान और सुहेब खान से हुई थी। चैटिंग के दौरान लकी खान ने अपना नाम लकी बताया और बातचीत करने लगा। इसी बीच लकी ने कई बार मिलने के लिए दबाव बनाया। मना करने पर उसने कहा कि उससे बात की रिकॉर्डिंग और अश्लील फोटो हैं। नहीं मिलोगी तो वायरल कर देंगे। परिवार को भी मारने की धमकी दी।
पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ गलत नियत से अपहरण करने, दुष्कर्म, धमकी देने, पॉक्सो, उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम आदि में रिपोर्ट दर्ज की गई है। गुरुवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।- धनंजय पांडेय, इंस्पेक्टर कल्याणपुर
इंस्टाग्राम से निकालकर बनाई थीं अश्लील तस्वीरें
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कुछ महीने पहले लकी खान से इंस्टाग्राम से दोस्ती हुई थी। इस बीच उसने चैटिंग के दौरान उससे कुछ फोटो हासिल कर लिए। इसके बाद उसे एडिट कर अश्लील फोटो बना ली। इसके बाद ब्लैकमैल करने लगा था।