{"_id":"62d8d5f6fdc58150a74b8d51","slug":"kanpur-preparation-to-demolish-illegal-building-of-builder-haji-vasi-son-in-jajmau","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"kanpur: जाजमऊ में बिल्डर हाजी वसी के बेटे की अवैध इमारत ध्वस्त करने की तैयारी, केडीए जारी करेगा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
kanpur: जाजमऊ में बिल्डर हाजी वसी के बेटे की अवैध इमारत ध्वस्त करने की तैयारी, केडीए जारी करेगा नोटिस
Thu, 21 Jul 2022 09:59 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 21 Jul 2022 09:59 AM IST
सार
चमनगंज पुलिस ने केडीए से बिल्डर हाजी वसी के अवैध निर्माणों का ब्यौरा मांगा है। केडीए के अधिकारियों ने बताया कि वसी के चमनगंज क्षेत्र में पांच और जाजमऊ क्षेत्र में दो अवैध निर्माण हैं, जिनके ध्वस्तीकरण के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
बिल्डर हाजी वसी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केडीए ने बुधवार को जाजमऊ में बिल्डर हाजी वसी के बेटे अब्दुल रहमान की अवैध रूप से बनी इमारत ध्वस्त करने की तैयारियां शुरू कीं। इसी तरह वसी के करीबी पप्पू स्मार्ट सहित अन्य के और अवैध निर्माण पता लगाए जा रहे हैं। ऐसे कुछ निर्माणों का पता भी चल गया है, उनकी फाइलों की पड़ताल हो रही है।
उधर, चमनगंज पुलिस ने केडीए से वसी के अवैध निर्माणों का ब्यौरा मांगा है। डीएम विशाख जी के आदेश पर हुई जांच में जाजमऊ में बिल्डर अब्दुल रहमान की पांच मंजिला बिल्डिंग केडीए के साथ ही निजी जमीन पर बनने की पुष्टि हो चुकी है। 19 जुलाई को डीएम को यह रिपोर्ट सौंपी गई थी। इसके बाद केडीए ने इस बिल्डिंग की फाइल निकलवाई तो पता चला कि अवैध निर्माण के दौरान इस संबंध में बिल्डर को नोटिस दी गई थी।
पर, उसके बाद कोई कार्रवाई नहीं की गई। केडीए के विशेष कार्याधिकारी अवनीश सिंह ने बताया कि इस अवैध निर्माण को ध्वस्तीकरण की नोटिस दी जाएगी। नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। ध्वस्तीकरण भी हो सकता है। वसी के चमनगंज सहित अन्य स्थानों पर अवैध रूप से बने अपार्टमेंट को ध्वस्त करने के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

पप्पू स्मार्ट के अवैध निर्माण का शमन मानचित्र दाखिल
गल्ला गोदाम, जाजमऊ स्थित मोहम्मद आसिफ उर्फ पप्पू स्मार्ट के अवैध मकान को वैद्य कराने के लिए केडीए में शमन मानचित्र दाखिल किया गया है। इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं। इस मकान में बाहर की तरफ दो महीने पहले अवैध रूप से दुकानों का निर्माण शुरू किया गया था, जिन्हें डेढ़ महीने पहले केडीए ने बुलडोजर चलाकर ढहाया था।
वसी के अवैध निर्माणों का ब्यौरा मांगा
चमनगंज पुलिस ने केडीए से बिल्डर हाजी वसी के अवैध निर्माणों का ब्यौरा मांगा है। केडीए के अधिकारियों ने बताया कि वसी के चमनगंज क्षेत्र में पांच और जाजमऊ क्षेत्र में दो अवैध निर्माण हैं, जिनके ध्वस्तीकरण के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। अवैध रूप से बन रहे इन अपार्टमेंट की सील तोड़कर दोबारा निर्माण कराते समय भी काम बंद कराकर पुलिस को सूचना दी गई थी। ये अवैध निर्माण पुलिस की निगरानी में भी दे दिए गए थे। यदि उनमें अब अवैध निर्माण होता है तो इसके लिए पुलिस जिम्मेदार है।