फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Pregnant woman set her on fire when her husband slaps her

कानपुर: पति ने तमाचा मारा तो गर्भवती ने आग लगाई, डॉक्टर को दिखाने की जिद बनी विवाद की जड़

Tue, 02 Feb 2021 12:45 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 02 Feb 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Pregnant woman set her on fire when her husband slaps her
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
कानपुर में बिठूर के परगही गांव में रविवार दोपहर गर्भवती ने डॉक्टर को दिखाने की जिद पति से की। पति के तमाचा मारने से क्षुब्ध होकर खुद पर डीजल डालकर आग ली। पत्नी को बचाने में पति भी झुलस गया। दोनों को उर्सला में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। किसान इरफान का निकाह कुछ साल पहले नौबस्ता के मछरिया निवासी राबिया (28) से हुआ था। उनके दो बच्चे एनम (4) व बेटा अशजद (2) हैं। इरफान ने बताया कि राबिया छह माह के गर्भ से है। रविवार को डॉक्टर को देखने की बात पर हुए विवाद के बाद राबिया ने कमरे में जाकर डिब्बे में रखा डीजल अपने व बच्चों पर भी उड़ेल दिया।
विज्ञापन


बच्चों के शोर मचाने पर पत्नी को समझाबुझा मना लिया। कुछ देर बाद ही राबिया ने आग लगा ली। शॉल से आग बुझाते समय उसका भी हाथ और चेहरा झुलस गया। पड़ोसियों की मदद से दंपति निजी अस्पताल पहुंचे। यहां से उर्सला रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों मुताबिक सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने राबिया का बयान दर्ज किया है। पति पर आग लगाने का आरोप लगा है। वहीं, मंधना पुलिस स्थानीय लोगों के बयान दर्ज किए हैं। थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि प्राथमिक जांच में दंपति के बीच विवाद में हुई घटना की बात सामने आई है। मायके पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed