फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Polytechnic will be hi tech  10 smart classrooms are being prepared virtual practice of machines

Kanpur: पॉलिटेक्निक में पढ़ाई होगी हाईटेक, तैयार हो रहे 10 स्मार्ट क्लासरूम, मशीनों का होगा वर्चुअल अभ्यास

Fri, 20 Feb 2026 08:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 20 Feb 2026 08:27 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर राजकीय पॉलिटेक्निक में 10 स्मार्ट क्लासरूम बनाए जा रहे हैं। यहाँ छात्र अब 3D एनिमेशन और सिमुलेशन तकनीक से जटिल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करेंगे।

विज्ञापन
Kanpur Polytechnic will be hi tech  10 smart classrooms are being prepared virtual practice of machines
राजकीय पॉलिटेक्निक, कानपुर - फोटो : amar ujala

विस्तार

सरकार के डिजिटल इंडिया मिशन को सफल बनाने के उद्देश्य से राजकीय पॉलिटेक्निक को पूरी तरह हाईटेक बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए संस्थान में 10 स्मार्ट क्लासरूम तैयार किए जा रहे हैं। नई व्यवस्था से हर ब्रांच के छात्रों को लाभ मिलेगा। राजकीय पॉलिटेक्निक में लगातार कम हो रही छात्र संख्या को बढ़ाने और छात्रों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आगे बढ़ाने के उद्देश्य से स्मार्ट क्लासरूम बनाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

इसके लिए डिजिटल बोर्ड के अलावा हाई-डेफिनिशन प्रोजेक्टर, इंटरेक्टिव स्क्रीन और हाई-स्पीड इंटरनेट उपकरण संस्थान पहुंच गए हैं। तीन स्मार्ट क्लासरूम लगभग तैयार हो चुके हैं, जिनमें टेस्टिंग का काम सफल रहा है। बाकी सात क्लासरूम का काम भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इस व्यवस्था से मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर साइंस जैसी सभी कोर ब्रांच के छात्रों को सीधा लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
Trending Videos

महंगी मशीनों पर प्रैक्टिकल करना जोखिम भरा
मैकेनिकल और सिविल के छात्र अब जटिल इंजनों की कार्यप्रणाली और बड़े ब्रिजों के स्ट्रक्चरल डिजाइन को 3डी एनिमेशन के जरिये लाइव देख पाएंगे। वहीं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स के छात्रों के लिए कठिन सर्किट डायग्राम और चिप लेवल कोडिंग को बड़े स्क्रीन पर वीडियो ट्यूटोरियल के माध्यम से समझाया जाएगा। कई बार महंगी मशीनों पर प्रैक्टिकल करना जोखिम भरा होता है, जिसे अब स्मार्ट बोर्ड पर सिमुलेशन के जरिये सुरक्षित रूप से सीखा जा सकेगा।

विज्ञापन

तेजी से चल रहा है इंस्टालेशन का काम
राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य मुकेश चंद्र आनंद ने बताया कि हम तकनीकी शिक्षा को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ला रहे हैं। हमारे पास सभी जरूरी उपकरण और एलईडी स्क्रीन आ चुकी हैं। इंस्टालेशन का काम बहुत तेजी से चल रहा है। हमारा लक्ष्य है कि कानपुर पॉलिटेक्निक से निकलने वाला हर छात्र सीधे इंडस्ट्री की आधुनिक मशीनों पर काम करने के लिए पूरी तरह सक्षम हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed