बिस्तर पर लेटकर फरियाद सुन रहा था चौकी इंचार्ज, मचा हंगामा, विभाग ने दे दी क्लीन चिट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने महिलाओं के प्रति कानपुर पुलिस के शर्मनाक बर्ताव को एक बार फिर उजागर कर दिया है। इस वीडियो में पनकी रोड पुलिस चौकी के प्रभारी अपने कार्यालय में पांव पसारे लेटे दिख रहे हैं और उसी अवस्था में एक पीड़ित महिला की फरियाद सुन रहे हैं।
उनके बिस्तर के सामने खड़ी महिला इस स्थिति को बेहद असहज महसूस करती है लेकिन इसी अवस्था में अपनी फरियाद कहने के लिये मजबूर दिख रही है। इस सप्ताह कानपुर के पुलिस थानों में महिलाओं के साथ बुरे बर्ताव के और भी वीडियो वायरल हो चुके हैं।
पुलिस द्वारा फरियाद न सुने जाने पर एक छात्रा सुसाइड कर चुकी है। मामले मीडिया में आने पर दोषी पुलिसकर्मी सस्पेंड भी हुए हैं। इसके बावजूद पुलिसकर्मी ऐसी घटनाओं से बाज नहीं आ रहे हैं।
हाल ही में एक और वीडियो बनाने वाले ने दिखाया है कि पुलिस चौकी के अंदर ऑफिसर ने अपनी कुर्सी के बगल में बिस्तर भी लगाया हुआ है और वो उस पर एक पांव पसारे और दूसरा पांव घुटने से मोड़े लेटे हैं।
कैमरे का क्षणिक मूवमेंट चौकी के बोर्ड की तरफ भी रहा, जिससे पता चलता है कि ये वीडियो कल्याणपुर थाने के पनकी रोड पुलिस चैकी का है। यहां के प्रभारी अधिकारी बृजेश शुक्ला हैं।
वीडियो वायरल होते ही पूरे पुलिस विभाग में हंगामा मच गया। जिसके बाद सीओ कल्याणपुर अजय कुमार ने मामले की जांच की। जिसमें सामने आया कि यह प्रकरण करीब डेढ़ माह पुराना है और उस दौरान चौकी इंचार्ज बृजेश शुक्ला की तबीयत खराब थी। जिस वहज से चौकी इंचार्ज बिस्तर पर लेटकर फरियाद सुन रहे थे।