{"_id":"6accfcbd86fba62d1007d878","slug":"kanpur-police-conducted-a-raid-following-a-reprimand-from-the-jcp-the-accused-is-absconding-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: जेसीपी की फटकार के बाद पुलिस ने दी दबिश, आरोपी फरार, कार सवार ने पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश की थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: जेसीपी की फटकार के बाद पुलिस ने दी दबिश, आरोपी फरार, कार सवार ने पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश की थी
Mon, 12 Oct 2026 09:23 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 12 Oct 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
चकेरी थाना
- फोटो : अमर उजाला
चकेरी थाना क्षेत्र के हरजिंदर नगर चौराहे पर युवक और पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास करने वाले एक्सयूवी चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने रविवार देर रात उसके घर पर दबिश दी। हालांकि, आरोपी कार समेत फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस की हीलाहवाली और मामले को दबाने के प्रयास के आरोपों के बीच जॉइंट पुलिस कमिश्नर (जेसीपी) डॉ. विपिन ताडा ने चकेरी थाने का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को फटकार लगाई और आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
विज्ञापन
चकेरी पुलिस शनिवार देर रात हरजिंदर नगर चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान तेज रफ्तार एक्सयूवी चालक ने एक युवक को कुचलने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने रोकने की कोशिश की तो उन पर भी कार चढ़ाने की कोशिश की। इसके बाद तेज रफ्तार में फरार हो गया।
विज्ञापन
रविवार देर रात जेसीपी के निरीक्षण और फटकार के बाद पुलिस ने कार नंबर के आधार पर हरजिंदर नगर स्थित चंदेल मार्केट में आरोपी के घर पर दबिश दी, लेकिन वह गाड़ी समेत भाग निकला। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि कार चालक की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन