{"_id":"694a9772958226f574032866","slug":"kanpur-police-arrest-thief-who-used-a-grinder-two-major-robberies-solved-2025-12-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: लकड़ी कारीगर ने की थी कपड़े की दुकान में चोरी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: लकड़ी कारीगर ने की थी कपड़े की दुकान में चोरी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Tue, 23 Dec 2025 08:11 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 23 Dec 2025 08:11 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलक्टरगंज कपड़ा बाजार में करीब सात लाख रुपये की चोरी लोहे, शीशे और लकड़ी के कारीगर कासगंज निवासी हमबीर सिंह ने की। उसने वारदात के बाद कपड़े बदले और फर्रुखाबाद पहुंचा। वहां ससुराल में रुपये रखकर फरार हो गया था। पुलिस ने सीसी कैमरों के फुटेज के आधार पर उसकी पहचान की। उस पर पहले से 13 एफआईआर दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने किया घटना का खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार की रात उसे बाजार से ही गिरफ्तार किया गया। आरोपी की सास और साले की तलाश की जा रही है। एडीसीपी पूर्वी अंजलि विश्वकर्मा ने बताया कि हमबीर ने आठ दिसंबर की रात कपड़ा मार्केट में शटर काटकर सात लाख रुपये पार किए थे। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से उसकी पहचान हुई। हमबीर ने पिछले वर्ष कलक्टरगंज बाजार में भी करीब तीन लाख की चोरी की वारदात को कबूली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, थानाध्यक्ष राहुल कटियार ने बताया कि वह पहले एक गिरोह के साथ चोरी करता था। बाद में अकेले ही वारदातें करने लगा। उसके पास से 41 हजार रुपये बरामद हुए हैं।