{"_id":"629511f68695da71537d59f8","slug":"kanpur-pm-modi-will-communicate-directly-with-the-beneficiaries","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आज केंद्र की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे पीएम मोदी, 600 लोगों को सौंपे जाएंगे प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आज केंद्र की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे पीएम मोदी, 600 लोगों को सौंपे जाएंगे प्रमाण पत्र
Tue, 31 May 2022 12:58 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 31 May 2022 12:58 AM IST
सार
प्रधानमंत्री मोदी केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों व निर्वाचित प्रतिनिधियों से सीधा संवाद करेंगे। इसका आयोजन सीएसजेएम यूनिवर्सिटी के सभागार में होगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : सोशल मीडियाप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों व निर्वाचित प्रतिनिधियों से सीधा संवाद करेंगे। इसका आयोजन सीएसजेएम यूनिवर्सिटी के सभागार में होगा। कार्यक्रम में केंद्र सरकार की 15 योजनाओं के 600 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी सौंपा जाएगा। इसमें कानपुर के लाभार्थियों से संवाद होना प्रस्तावित नहीं है।
विज्ञापन
परियोजना निदेशक आर के चौधरी ने बताया कि शिमला में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा। यहां मंत्री, सांसद और विधायक भी शामिल होंगे। कार्यक्रम सुबह 9:15 बजे शुरू होगा। 9:30 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संवाद करेंगे। इसके बाद विधायक एक के बाद एक लाभार्थी को संबोधित करेंगे। सांसद सत्यदेव पचौरी, देवेंद्र सिंह भोले सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन
इन योजनाओं के लाभार्थी होंगे शामिल
प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन एवं अमृत योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, अयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेटर और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के लाभार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन