{"_id":"691e0a85174cdb64300706ac","slug":"kanpur-pickup-rams-into-a-broken-trailer-parked-on-the-highway-driver-injured-2025-11-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: हाईवे में खड़े खराब ट्राला में पीछे से घुसी पिकअप, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: हाईवे में खड़े खराब ट्राला में पीछे से घुसी पिकअप, चालक घायल
Wed, 19 Nov 2025 11:51 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 19 Nov 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
ट्राला में पीछे से घुसी पिकअप
- फोटो : अमर उजाला
महाराजपुर थाना क्षेत्र में पुरवामीर छिवली नदी के पास मंगलवार देर रात हाईवे पर खड़े खराब ट्राला में पीछे से पिकअप घुस गया। हादसे में चालक घायल हो गया। मूलरूप से पूर्वा खेड़ा खजुहा निवासी विकास पिकअप चालक है। विकास ने बताया कि वह रोजाना की तरह चौडगरा स्थित फैक्टरी से ब्रेड लादकर इटावा गया था। लौटते समय खराब ट्राला खड़ा नजर न आने से हादसा हो गया। जोरदार भिड़ंत के कारण गाड़ी का बोनट ट्राला में फंस गया। लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
ट्राला में पीछे से घुसी पिकअप
- फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्राला कई घंटे से नेशनल हाईवे पर खड़ा था। ट्राला चालक मौके से भाग निकला। राहगीरों ने बताया कि खराब होने के कारण खड़ा कर दिया था। अंदेशा था कि हादसा हो सकता है। गनीमत रही कि जनहानि नहीं हुई। महाराजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे वाले दोनों वाहनों को क्रेन से हटवाकर रास्ता साफ करा दिया गया है।