फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Passengers will be able to get out of metro train engine in emergency, every coach will have panic button

कानपुर: आपात स्थिति में मेट्रो ट्रेन के इंजन से निकल सकेंगे यात्री, हर कोच में होगा पेनिक बटन

Sun, 19 Sep 2021 09:59 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 19 Sep 2021 09:59 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Passengers will be able to get out of metro train engine in emergency, every coach will have panic button
कानपुर में तैयार मेट्रो स्टेशन - फोटो : amar ujala
कानपुर मेट्रो ट्रेन में यात्री आपात स्थिति में आगे और पीछे इंजन के पास से बाहर निकालकर रेलवे ट्रैक में पहुंच सकेंगे। विश्व स्तरीय अत्याधुनिक कोचों में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से हर यात्री पर नजर रखी जाएगी। हर कोच में एक पेनिक बटन होगा, ट्रेन में छेड़छाड़, बदतमीजी या कोई अन्य अप्रत्याशित मामला होने पर इस बटन को दाब कर तुरंत ड्राइवर को सूचना दी जा सकेगी।
विज्ञापन


ड्राइवर तुरंत कंट्रोल रूम में सूचित करेगा, जिससे अगले स्टेशन में ही गलत हरकत करने वाले को दबोचा जा सकेगा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुरूआत में आईआईटी से मोतीझील के बीच तीन कोच की ट्रेन चलेगी। आगे और पीछे वाले कोच में इंजन होगा।
विज्ञापन


ट्रेन में हर समय सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कंट्रोल रूम में बैठे पुलिस कर्मी नजर रखेंगे। प्रदेश सरकार की तरफ से गठित फोर्स (एसएफएस) को भी इस कार्य के साथ ही अन्य कार्यों में लगाया जाएगा। एनाउंसमेंट सिस्टम रहेगा, जिससे आने वाले स्टेशन से लेकर दरवाजा बाईं या दाईं तरफ में से किस तरफ खुलेगा, यह सूचना भी दी जाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन 24 को आने की उम्मीद
मेट्रो से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पहली मेट्रो ट्रेन के तीनों कोच 24 या 25 सितंबर को यहां डिपो में आने की उम्मीद है। डिपो मे कोच जोड़ने के साथ ही कई सिस्टम लगाए जाएंगे। सुुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। ये सभी कार्य पूरे करने की डेडलाइन 14 नवंबर है। तब तक आईआईटी से गीता नगर या उससे आगे तक सिग्नलिंग सहित अन्य कार्य भी पूरे कर लिए जाएंगे। 15 नवंबर डिपो से आईआईटी के बीच मेट्रो ट्रेन का ट्रायल शुरू किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed