फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Passenger facilities increased in Govindpuri, now trains will increase

कानपुर: गोविंदपुरी में यात्री सुविधाएं बढ़ीं, अब ट्रेनें बढ़ेंगीं प्लेटफॉर्मों पर लगे कोच इंडिकेशन बोर्ड

Mon, 05 Oct 2020 09:45 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 05 Oct 2020 09:45 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Passenger facilities increased in Govindpuri, now trains will increase
ट्रेन
कानपुर के गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन से कानपुर की ट्रेनों को चलाने और टर्मिनेट करने या फिर प्रयागराज की तरफ चंदारी होते हुए गुजारने की योजना के तहत तैयारियां की जा रही हैं। गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का काम पूरा होने के बाद यहां पर ट्रेनों के कोचों के रुकने वाले स्थानों पर प्लेटफार्म पर कोच नंबर बताने वाले संकेतक बोर्ड लगाए गए हैं। ट्रेन टाइमिंग डिस्प्ले, ऑटो एनाउंसमेंट सिस्टम विकसित किया गया है। इसके अलावा रेलवे ने इलेक्ट्रिक और सिग्नलिंग के कई काम कराए हैं।
विज्ञापन


सेंट्रल का लोड कम करने की कवायद
दो साल पहले से कानपुर सेंट्रल का लोड कम करने के लिए कानपुर की कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को गोविंदपुरी से चलाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा कुछ ट्रेनें कानपुर न आकर गोविंदपुरी से सीधे फतेहपुर-प्रयागराज होकर निकल जाएंगी। इसके लिए जूही यार्ड से चंदारी-सुजातगंज लाइन होते हुए इन्हें गुजारा जाएगा।
विज्ञापन


अभी इस लाइन से दिल्ली-प्रयागराज दूरंतो और कई मालगाडिय़ां निकलती हैं, जिन्हें कानपुर सेंट्रल नहीं आना होता है। पूर्व डीआरएम संजय कुमार पंकज ने इस प्रस्ताव को तैयार किया था, जिसे मौजूदा डीआरएम की देखरेख में तेजी से अमलीजामा पहनाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। वर्ल्ड क्लास टॉयलेट, झांसी-दिल्ली की लाइन को स्वतंत्र करने के लिए डायमंड क्रॉसिंग खत्म की गई है। इससे दोनों रूट की ट्रेनें स्वतंत्र रूप से आ-जा सकें। इसके अलावा कोच इंडिकेशन बोर्ड समेत यात्री सुविधाएं बढ़ाने पर जोर है।

अमित मालवीय, पीआरओ, एनसीआर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed