फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Part of a dilapidated house collapsed, firefighters rescued the elderly couple

Kanpur: जर्जर मकान का हिस्सा ढहा, दमकल कर्मियों ने बुजुर्ग दंपती को निकाला

Sun, 06 Jul 2025 09:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 06 Jul 2025 09:34 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Part of a dilapidated house collapsed, firefighters rescued the elderly couple
जर्जर मकान का हिस्सा ढहा - फोटो : अमर उजाला
कर्नलगंज थानाक्षेत्र में शनिवार देर रात जर्जर मकान का हिस्सा ढहने से बुजुर्ग दंपती फंस गए। कर्नलगंज फायर स्टेशन के दमकल कर्मियों ने सीढ़ी लगाकर दंपती को सुरक्षित निकला। कर्नलगंज में लकड़ी मंडी मार्ग पर जनाजे वाली मस्जिद के पास 75 साल पुराना जर्जर हालत में मकान है।
विज्ञापन


मकान के भूतल पर रज्जाक का फल का गोदाम और गुलजार की बाइक रिपेयरिंग की दुकान है। दूसरी मंजिल में 88 वर्षीय मोहम्मद शमी, 84 वर्षीय पत्नी इशरत जहां के साथ रहते हैं। मो. शमी ने बताया कि दो दिन पहले ही नगर निगम ने मकान को जर्जर घोषित कर सूचना लिखवाई थी।
विज्ञापन

Kanpur: Part of a dilapidated house collapsed, firefighters rescued the elderly couple
जानकारी देते बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला
शनिवार रात दो बजे के बाद मकान की दीवार में लगा पीपल का पेड़ गिर पड़ा, जिससे मकान का एक तरफ का हिस्सा ढह गया। मकान का मलबा सड़क तक फैलने से रास्ता बंद हो गया। घर के पास मुहर्रम के कारण शरबत वितरित किया जा रहा था। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों में ने सीढ़ी लगाकर बुजुर्ग दंपती को निकाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed