फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Pandit ji Tysons bullet does not ask for name it can take life report filed in police station

Kanpur: पंडित जी, टायसन की गोली नाम नहीं पूछती है जान चली जाएगी, कोतवाली मं रिपोर्ट दर्ज…आरोपी की तलाश

Wed, 03 Sep 2025 12:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 03 Sep 2025 12:37 PM IST
सार

Kanpur News: मनोहर शुक्ला के मुताबिक टायसन और उसके साथी डी-टू गैंग के शार्प शूटर हैं। उसका नाम बसपा नेता पिंटू सेंगर की हत्या में आ चुका है। आरोपी भयभीत कर शिकायत वापस लेने के लिए धमका रहे हैं।

विज्ञापन
Kanpur Pandit ji Tysons bullet does not ask for name it can take life report filed in police station
कानपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में रायपुरवा क्षेत्र तेजाब मिल कैंपस निवासी हिस्ट्रीशीटर मनोहर शुक्ला ने डी-टू गैंग के शार्ट शूटर व बसपा नेता पिंटू सेंगर की हत्या में आरोपी टायसन के खिलाफ मंगलवार को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

दर्ज कराई रिपोर्ट में मनोहर शुक्ला ने बताया कि उन्हें 27 अगस्त 2025 को एसआईटी की जांच कमेटी ने बयान देने के लिए बुलाया था। वहां से शाम करीब पांच से छह बजे के बीच कार से नई सड़क होकर घर लौट रहे थे। इसी दाैरान उनकी कार के बगल में एक बाइक रुकी। वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही बाइक सवार ने उनसे कहा कि टायसन की गोली नाम नहीं पूछती है पंडित जी।

विज्ञापन

टायसन की तलाश में जुटी पुलिस
शिकायत वापस ले लो नहीं, तो जान चली जाएगी। मनोहर शुक्ला के मुताबिक टायसन और उसके साथी डी-टू गैंग के शार्प शूटर हैं। उसका नाम बसपा नेता पिंटू सेंगर की हत्या में आ चुका है। आरोपी भयभीत कर शिकायत वापस लेने के लिए धमका रहे हैं। कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर टायसन की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed