फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Pandit Dr Sanjeev Kumar Srivastava honored with Jyotish Mahamahopadhyay award

Kanpur: पं. डॉ. संजीव कुमार श्रीवास्तव को ज्योतिष महामहोपाध्याय सम्मान, बोले- ये पुरस्कार एक जिम्मेदारी है

Wed, 27 Aug 2025 12:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 27 Aug 2025 12:28 PM IST
सार

Kanpur News: पंडित डॉ. संजीव कुमार श्रीवास्तव को प्रतिष्ठित ज्योतिष महामहोपाध्याय सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान उन्हें ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा के क्षेत्र में असाधारण ज्ञान और योगदान के लिए दिया गया है।

विज्ञापन
Kanpur Pandit Dr Sanjeev Kumar Srivastava honored with Jyotish Mahamahopadhyay award
संजीव कुमार श्रीवास्तव को मिला ज्योतिष महामहोपाध्याय सम्मान - फोटो : Amar ujala

विस्तार

वैदिक ज्योतिष के प्रख्यात विद्वान और साधक पं. डॉ. संजीव कुमार श्रीवास्तव को प्रतिष्ठित ज्योतिष महामहोपाध्याय सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान उन्हें 75वें राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन में प्रदान किया गया, जिसका आयोजन पद्मेश इंस्टीट्यूट ऑफ वैदिक साइंसेज़ एवं सौमित्र दुबे फाउंडेशन की ओर से किया गया।

विज्ञापन

सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद श्री दिनेश शर्मा, ज्योतिष जगत के वरिष्ठ आचार्य केए पद्मेश दुबे समेत कई प्रख्यात ज्योतिषाचार्य मौजूद रहे। सम्मान प्राप्ति पर डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि यह सम्मान मेरी कल्पना से परे है। केवल गुरुदेव के आशीर्वाद से ही यह संभव हो पाया है।

विज्ञापन

यह सिर्फ पुरस्कार नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है
यह केवल एक पुरस्कार नहीं बल्कि एक पवित्र जिम्मेदारी है। लोगों के जीवन को प्रकाशमय करने, उनके विकास को प्रेरित करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए ज्योतिष की समृद्ध परंपरा को बनाए रखने की। ज्योतिष महामहोपाध्याय उपाधि का अर्थ है, महान महा शिक्षक या प्रकाश के परम आचार्य।

हर घर एक ज्योतिषी मिश्न के लिए मिला सम्मान
यह संस्कृत सम्मान उन विशेषज्ञों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने ज्योतिष विद्या में अद्वितीय निपुणता सिद्ध की हो। यह सम्मान पं. डॉ. श्रीवास्तव को उनके मिशन हर घर एक ज्योतिषी को और आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है, जिससे ज्योतिष के ज्ञान को विश्वभर के लोगों तक पहुंचाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed