{"_id":"629f7e09e7bcea29a427df76","slug":"kanpur-outbreak-of-diseases-increased-due-to-scorching-heat-five-patients-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: भीषण गर्मी से बीमारियों का प्रकोप बढ़ा, लू लगने और डायरिया से पांच रोगियों की मौत, फ्लू का हमला भी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: भीषण गर्मी से बीमारियों का प्रकोप बढ़ा, लू लगने और डायरिया से पांच रोगियों की मौत, फ्लू का हमला भी तेज
Tue, 07 Jun 2022 10:04 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 07 Jun 2022 10:04 PM IST
सार
कानपुर में भीषण गर्मी के कारण बीमारियों का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह का कहना है कि गर्मी में लोग एहतियात बरतें। बाहर निकलें तो पानी पीते रहें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में गर्मी में फ्लू का हमला तेज हो गया है। लोग तेज बुखार और गले में संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। लू के रोगियों की संख्या बढ़ गई है। गर्मी की वजह से बेहोशी आने के बाद रोगियों की मौत हो जा रही है। मंगलवार को लू लगने और डायरिया से पांच रोगियों की मौत हो गई है। हैलट और उर्सला की इमरजेंसी में 55 रोगियों को भर्ती किया गया है।
हैलट और उर्सला की ओपीडी में मंगलवार को अधिकतर रोगी फ्लू और डायरिया के आए। हैलट में चकेरी की महिला रोगी नीलाशां (50) की मौत हो गई। लू लगने के बाद उन्हें सांस में दिक्कत हुई थी। नौबस्ता के रहने वाले शिव दुलारे (63) की भी हैलट में मौत हुई है। उन्हें लू लगने के बाद पेट के दर्द की शिकायत रही है।
पतारा के रोगी रामनरेश (70) की किदवई नगर के नर्सिंगहोम में मौत हुई है। परिजनों ने बताया कि उन्हें अचानक बेहोशी आ गई थी। डायरिया से नौबस्ता के विक्रम की सात साल की पुत्री कंचन की मौत हो गई। उसका इलाज क्षेत्र के डॉक्टर के यहां चल रहा था। फजलगंज के रहने वाले आतिफ के डेढ़ साल के बच्चे की मौत डायरिया से हुई। हालत बिगड़ने पर उसे हैलट लाया गया था। सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह का कहना है कि गर्मी में लोग एहतियात बरतें। बाहर निकलें तो पानी पीते रहें।