फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Outbreak of disease increased due to scorching heat, three died due to diarrhea

Kanpur: भीषण गर्मी से बीमारियों का प्रकोप बढ़ा, डायरिया से तीन की मौत, डिहाईड्रेशन से ब्रेन अटैक

Tue, 14 Jun 2022 09:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 14 Jun 2022 09:06 PM IST
सार

कानपुर में भीषण गर्मी के कारण बीमारियों का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह का कहना है कि गर्मी में लोग एहतियात बरतें। बाहर निकलें तो पानी पीते रहें।

विज्ञापन
Kanpur: Outbreak of disease increased due to scorching heat, three died due to diarrhea
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उमस भरी गर्मी बढ़ने से बीमारियां आफत बन गई हैं। गर्मी से रोगियों के पैर की नसें सिकुड़ रही हैं, जिससे गैंगरीन हो रहा है। समर डायरिया की चपेट में सबसे अधिक बच्चे आ रहे हैं। बालरोग अस्पताल फुल हो गया है। एक बेड पर दो-दो, तीन-तीन मरीज हैं। इसके साथ ही फ्लू का हमला तेज है।
विज्ञापन


मंगलवार को तीन रोगियों की डायरिया से मौत हो गई। इनमें दो बच्चे हैं। इसके साथ ही लू लगने के रोगी भी अस्पताल में आ रहे हैं। हैलट और उर्सला की ओपीडी में आठ रोगी एक्यूट किडनी इंजरी (एकेआई) के आए। ब्रेन स्ट्रोक के दो रोगी भर्ती किए गए हैं।
विज्ञापन


चौबेपुर के निशंक (3) को डायरिया के बाद निमोनिया भी हो गया। परिजन उसे लेकर हैलट आए थे, लेकिन मौत हो गई। इसी तरह कल्याणपुर के राजा की चार साल की बेटी रजनी की डायरिया के बाद मौत हो गई। उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था। नवाबगंज के रोगी जगन्नाथ (72) की डायरिया से मौत हुई है। रात को अचानक तबीयत बिगड़ी और तड़के मौत हो गई। ब्रेन अटैक के दो रोगियों को हैलट इमरजेंसी में भर्ती किया गया है। सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह ने लोगों से अपील की है कि गर्मी से बचाव करें। डायरिया होने पर तुरंत ओआरएस घोल पीना शुरू कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed