फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Orders for daily live location to Municipal Corporation, Jalkal officers

कानपुर: नगर निगम, जलकल अफसरों को रोज लाइव लोकेशन के आदेश, जोनों में लापरवाही और सुनवाई न होने से जनता परेशान

Wed, 20 Oct 2021 10:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 20 Oct 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Orders for daily live location to Municipal Corporation, Jalkal officers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
नगर निगम, जलकल विभाग के लापरवाह अफसरों की फील्ड पर सक्रियता बढ़ाने के लिए बुधवार को नगर आयुक्त ने सभी को सुबह 8 बजे लाइव लोकेशन देने के आदेश दिए। जोनल अफसरों की व्हाट्सएप ग्रुप में लाइव लोकेशन तलब की।  
विज्ञापन

नगर निगम, जलकल के जोनल अफसरों की लापरवाही से जनता परेशान है।

जोनों में शिकायतों का निस्तारण न होने पर महापौर और नगर आयुक्त कार्यालय में फरियादियों की भीड़ बढ़ी है। लगातार आ रहीं शिकायतों के मद्देनजर नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने सभी अधिकारियों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


सुबह 8 बजे से फील्ड पर
नगर आयुक्त के आदेश के अनुसार सभी नगर स्वास्थ्य अधिकारी, जोनल अधिकारी, जोनल स्वच्छता अधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी, उद्यान अधीक्षक, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, सफाई निरीक्षक अपने - अपने क्षेत्र से लाइव लोकेशन देंगे। निरीक्षण करते हुए लोगों की मूलभूत समस्याएं सुनेंगे। जल्द से जल्द निस्तारित करेंगे। इसके लिए नगर आयुक्त ने अधिकारियों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है, जिसमें सभी अधिकारी सुबह 8 बजे से अपनी लाइव लोकेशन शेयर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्योहारों में चले जाते हैं घर
त्योहार में दर्जनों अधिकारी बिना छुट्टी लिए मुख्यालय छोड़कर घर चले जाते हैं। इससे विकास कार्य प्रभावित होते हैं। हाल ही में केडीए वीसी के निरीक्षण में ऐसे कई अधिकारी पकड़े गए हैं। इसको ध्यान में रखते हुए नगर आयुक्त ने रोज लाइव लोकेशन शेयर करने के लिए कहा है। ऐसा न करने वालों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed