फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: ordered online Laptop, plate arrived, HAL employee lodged report

Kanpur: ऑनलाइन मंगाया लैपटॉप, आ गई प्लेट, एचएएल कर्मी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Tue, 11 Apr 2023 10:54 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 11 Apr 2023 10:54 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: ordered online Laptop, plate arrived, HAL employee lodged report
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कानपुर में एक व्यक्ति को ऑनलाइन लैपटॉप मंगाना महंगा पड़ गया। उनकी डिलीवरी में लैपटॉप के बजाए फाइबर की प्लेट निकली। ठगी का शिकार होने उन्होंने चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। चकेरी के विनोबानगर निवासी एचएएल कर्मी सतीश गुप्ता ने बताया कि 31 मार्च को उन्होंने एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी से लैपटाॅप बुक किया था।

विज्ञापन


जिसकी 45 हजार रुपये की पेमेंट भी क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन कर दी थी। लैपटॉप बुक करने के दौरान उन्होंने डिलीवरी के लिए बर्रा में रहने वाले साथी सुनील गुप्ता का पता दिया था। सात अप्रैल को डिलीवरी हुई। इसके बाद उन्होंने पार्सल खोलकर देखा तो लैपटाॅप के डिब्बे के अंदर फाइबर की प्लेट और कागज के पंपलेट निकले। जिसे देख सतीश के होश उड़ गए। उन्होंने कंपनी के अधिकारियों समेत पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी रत्नेश सिंह ने बताया कि पीड़ित से तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed