फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: OPD starts with social distancing in Ursala hospital

कानपुर: उर्सला में ओपीडी शुरू, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ देखे गए मरीज, रेबीज के इंजेक्शन भी लगना शुरु

Wed, 27 May 2020 01:22 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 27 May 2020 01:22 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: OPD starts with social distancing in Ursala hospital
उर्सला हॉस्पिटल कानपुर
कानपुर के जिला पुरुष चिकित्सालय, उर्सला की ओपीडी में मंगलवार को 321 मरीज पहुंचे। दोपहर दो बजे तक डॉक्टरों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए मरीज देखे। अस्पताल में एंटी रेबीज के इंजेक्शन भी लगे।
विज्ञापन


ओपीडी में ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुनील उत्तम, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जीके मिश्रा, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश वर्मा, जनरल सर्जन डॉ. सुरेंद्र सुबह से ओपीडी में पहुंच गए। शुरुआत में इक्का-दुक्का मरीज आए। सुबह 11 - 12 बजे  मरीजों की संख्या कुछ बढ़ी।
विज्ञापन


सांस लेने में तकलीफ, गले में खराश, खांसी, जुकाम  आदि  के मरीजों को  फ्लू ओपीडी में  फिजिशियन डॉ केसी भारद्वाज और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ जीएन द्विवेदी ने देखा। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ शैलेंद्र तिवारी का मानना है कि धीरे धीरे ओपीडी में भीड़ बढ़ेगी। लॉक डाउन से पहले ओपीडी में रोज औसतन ढाई हजार मरीज आते थे। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ एके सिंह ने बताया कि एंटी रेबीज इंजेक्शन भी मरीजों को लग रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


डफरिन की ओपीडी में भी भीड़
जिला महिला चिकित्सालय डफरिन की ओपीडी में सुबह से ही भीड़ लगने लगी थी। दोपहर तक 157 मरीजों का चेकअप हुआ।

मरीजों को राहत मिली
गिलिस बाजार निवासी संतोष अग्रवाल ने बताया कि उन्हें घुटने की तकलीफ है। लॉकडॉउन के दौरान उर्सला इमरजेंसी गए थे लेकिन डॉक्टरों ने टरका दिया था। आज डॉक्टर ने देखा। सरसैया घाट निवासी सुशीला देवी ने बताया कि उन्हें ऑपरेशन कराना है, पर लॉकडाउन की वजह से डॉक्टर ऑपरेशन करने से इंकार कर रहे थे इस बीच उनकी तकलीफ बढ़ गई। अब उनका जल्द ऑपरेशन होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed