फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: One trader broke the head of another, Shastri Nagar market closed in protest

Kanpur: एक व्यापारी ने दूसरे का सिर फोड़ा, विरोध में शास्त्री नगर बाजार बंद

Mon, 14 Oct 2024 04:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 14 Oct 2024 04:10 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: One trader broke the head of another, Shastri Nagar market closed in protest
व्यापारियों ने थाने का किया घेराव - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के शास्त्री नगर बाजार में आपसी विवाद में एक व्यापारी ने दूसरे व्यापारी का सिर फोड़ दिया। व्यापारी इसके विरोध में उतर आए और बाजार बंद कर दिया। बाद में काकादेव थाने के बाहर प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी के मांग की गई। शास्त्री नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुष्पेंद्र जायसवाल ने बताया कि शास्त्री नगर बाजार में ओम कटियार के ऊपर हमला किया गया।
विज्ञापन



अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की। कहा जब तक आरोपी महीप कटियार और संध्या कटियार गिरफ्तार नहीं किए जाते तब तक शास्त्री नगर बाजार बंद रहेगा। शास्त्री नगर के सभी दुकानदारों ने इस घटना के विरोध में अपनी दुकान बंद रखी। उन्होंने बताया कि एडीसीपी महेश कुमार से बात की है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा और उनकी दुकानें सीज की जाएगी। इस दौरान प्रेम गुप्ता, पुरुषोत्तम वर्मा, कालीचरण वर्मा, सतीश शुक्ला, राजेंद्र सिंह, बलदेव विजय, अजय वर्मा, सोनू राजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed