{"_id":"6353793f83b0207542659132","slug":"kanpur-on-the-third-day-of-the-wedding-bride-missing-with-cash-and-jewelry","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: शादी के तीसरे दिन दुल्हन नकदी-जेवर लेकर गायब, पति से फोन पर बोली-मुझे तुमसे प्यार नहीं, अब कॉल मत करना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: शादी के तीसरे दिन दुल्हन नकदी-जेवर लेकर गायब, पति से फोन पर बोली-मुझे तुमसे प्यार नहीं, अब कॉल मत करना
Sat, 22 Oct 2022 11:54 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिल्हौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिल्हौर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 22 Oct 2022 11:54 AM IST
सार
बिल्हौर में शादी के तीसरे दिन दुल्हन बक्से में रखा 30 हजार रुपया नकद व शादी में चढ़ाए गए जेवर व कपड़े लेकर गायब हो गई। पीड़ित पति ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिल्हौर के जादेपुर गांव में शादी के तीसरे दिन पत्नी नकदी व जेवर लेकर चली गई। बाद में मोबाइल फोन पर कॉल कर पति से कहा कि ‘मुझे तुमसे प्यार नहीं है, अब मुझे कॉल मत करना।’ पीड़ित पति ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जादेपुर गांव निवासी अरविंद ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि टकटौली गांव के दो युवकों ने शादी कराने के नाम पर उससे 70 हजार रुपये मांगे। इसके बाद बिहार के गया में ले जाकर रुचि नाम की एक लड़की से शादी की बात पक्की कराई। 30 सितंबर को रुपये लेने के बाद दोनों युवक उसे एक होटल में ले गए और लड़की की फोटो दिखाते हुए कहा कि इसी से शादी होनी है।
विज्ञापन
अगले दिन एक अक्तूबर को गया के ही एक मंदिर में दोनों शादी करवा दी गई। शादी के बाद उसी दिन वह पत्नी को विदा कराकर गांव आ गया। तीसरे दिन तीन अक्तूबर की रात वह खाना खाकर सो गया। सुबह जागने पर पत्नी घर से गायब थी। बक्से में रखा 30 हजार रुपया नकद व शादी में चढ़ाए जेवर-कपड़ा भी गायब था। उधर, थानाध्यक्ष जगदीश पांडेय का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराकर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन