{"_id":"61a267137057cc4a710574ae","slug":"kanpur-oil-caught-fire-with-a-sudden-explosion-while-making-oil-medicine-seven-employees-were-seriously-scorched","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: धमाके के साथ तेल में लग गई आग, सात कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: धमाके के साथ तेल में लग गई आग, सात कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे
Sat, 27 Nov 2021 10:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 27 Nov 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
तेल। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के रायपुरवा में एक दवा कंपनी में खौलते तेल में धमाके के साथ आग लगने से दो महिलाओं समेत सात कर्मचारी झुलस गए। वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने सभी को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन सभी की हालत गंभीर होने के चलते उर्सला रेफर कर दिया गया।
रायपुरवा थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि रायपुरवा में भारतीय एग्रो फार्मा दवा बनाने की कंपनी है। कर्मचारियों ने बताया कि शनिवार शाम को कंपनी के भीतर बड़ी कढ़ाई में आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां डालकर तेल पकाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक तेज धमाके के साथ तेल में आग लग गई और वहां मौजूद दो महिलाओं समेत सात कर्मचारी खौलते तेल से नहा उठे।
चीख-पुकार सुन वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने भाग कर आग बुझाई और गंभीर रूप से झुलसे कर्मचारियों को उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया है। सभी कर्मचारी ऊपर से लेकर नीचे तक गर्म तेल पड़ने से पूरी तरह झुलस गए हैं। एक कर्मचारी की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। मामले की जानकारी मिलते ही फैक्ट्री मालिक गौरव और थाना प्रभारी राजकुमार सिंह मौके पर पहुंचे।