फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Offices and factories found running in basements, KDA seals them

Kanpur: बेसमेंट में चलते मिले कार्यालय और कारखाने, केडीए ने किए सील

Thu, 17 Oct 2024 09:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 17 Oct 2024 09:54 PM IST
सार

Kanpur News: केडीए ने चमनगंज स्थित चार मकानों के बेसमेंट पर कार्रवाई की। केडीए ने कार्यालय और कारखाने सील कर दिए।

विज्ञापन
Kanpur: Offices and factories found running in basements, KDA seals them
केडीए ने की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केडीए जोन-1 की प्रवर्तन टीम ने विशेष कार्याधिकारी श्रीसत शुक्ला के नेतृत्व में चमनगंज के चार अवैध बेसमेंट सील कर दिए। हुमायूं बाग, चमनगंज निवासी एक पार्षद के मकान के बेसमेंट में अवैध रूप से कार्यालय संचालित था। टीम ने बेसमेंट सील कर दिया है। इसी तरह चमनंगज निवासी मो. आरिफ के मकान के बेसमेंट व सात अन्य तल में अवैध रूप से निर्माण कार्य चल रहा था। इसी इलाके के निवासी मो. आसिफ के मकान के बेसमेंट में अवैध रूप से जूता-चप्पल के कारखाना का संचालन किया जा रहा था।
विज्ञापन



तैयब ताहिर के मकान के बेसमेंट व चार अन्य तल में अवैध रूप से गारमेंट कारखाने का संचालन किया जा रहा था। इन सभी बेसमेंट को प्रवर्तन दल ने सील कर दिया है। इस कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता संदीप मोदनवाल, अवर अभियंता जनार्दन सिंह, अवर अभियंता कैलाश सिंह व चमनगंज थाने की पुलिस भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed