{"_id":"664e2f20ae6e4e6d570f2509","slug":"kanpur-obscene-photo-went-viral-on-social-media-case-registered-against-nandoi-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: भाभी की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर की वायरल, ननदोई पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: भाभी की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर की वायरल, ननदोई पर केस दर्ज
Wed, 22 May 2024 11:23 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 22 May 2024 11:23 PM IST
सार
Kanpur News: महिला ने अपने ननदोई पर सोशल मीडिया में फर्जी नाम से आईडी बनाकर उनकी व परिवार की महिलाओं की एडिट कर बनाई गई अश्लील फोटो वायरल करने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में कल्याणपुर थानाक्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने अपने ननदोई पर सोशल मीडिया में फर्जी नाम से आईडी बनाकर उनकी व परिवार की महिलाओं की एडिट कर बनाई गई अश्लील फोटो वायरल करने का आरोप लगाया है। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कल्याणपुर थानाक्षेत्र निवासी महिला के अनुसार उनकी ननद ने एक युवक से प्रेम विवाह किया है।
शादी के बाद वह लोग उन्हीं के घर पर रहते थे। आरोप है कि नवंबर 2023 में उनको अकेला पाकर ननदोई ने उनके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने जातिसूचक गालियां दी और भाग निकला। ननद ने भी पति का पक्ष लिया और घर छोड़कर चली गई। कुछ समय पहले पीड़िता को पता चला कि राजवीर कुमार नाम की आईडी से उनकी व परिवार की अन्य महिलाओं की फोटो एडिट कर सोशल मीडिया में वायरल की जा रही हैं।
उनका आरोप है कि आईडी उनका ननदोई फर्जी नाम से बनाकर चला रहा है। विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई तो कल्याणपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।