{"_id":"6783f5801e9ab045000d7336","slug":"kanpur-nsg-commando-dies-after-falling-from-magadh-express-at-govindpuri-station-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: गोविंदपुरी स्टेशन पर मगध एक्सप्रेस से गिरकर एनएसजी कमांडो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: गोविंदपुरी स्टेशन पर मगध एक्सप्रेस से गिरकर एनएसजी कमांडो की मौत
Sun, 12 Jan 2025 10:33 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 12 Jan 2025 10:33 PM IST
सार
Kanpur News: गोविंदपुरी स्टेशन पर मगध एक्सप्रेस से गिरकर एनएसजी कमांडो की मौत हो गई। एनएसजी कमांडो छुट्टी लेकर घर आ रहे थे। चलती ट्रेन से उतरते वक्त हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
एनएसजी कमांडो सतीश कुमार सिंह की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोविंदपुरी स्टेशन पर रेंग रही मगध एक्सप्रेस से उतरते समय प्लेटफॉर्म पर गिरकर राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) कमांडो की मौत हो गई। वह छुट्टी पर घर आ रहे थे। हादसे की खबर पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार को राजकीय सम्मान के साथ कमांडो का अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन
हनुमंत विहार थानाक्षेत्र के योगेंद्र विहार निवासी सतीश कुमार सिंह (43) दिल्ली में एनएसजी में सूबेदार के पद पर तैनात थे। शनिवार को वह छुट्टी पर घर आ रहे थे। सुबह 11:30 बजे ट्रेन गोविंदपुरी स्टेशन पर पहुंची तो वह गेट पर आकर खड़े हो गए। उन्हें लगा कि ट्रेन रुकेगी, लेकिन रेंगते हुए ट्रेन बढ़ने लगी। इसी बीच सामान लेकर कमांडो ने उतरने का प्रयास किया और प्लेटफाॅर्म पर सिर के बल गिर पड़े। यात्रियों के शोर मचाने पर पहुंची जीआरपी ने कमांडो की यूनीफाॅर्म देखकर तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया। वहां, डॉक्टरों ने कमांडो को मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने परिजनों और एनएसजी को सूचना दी। खबर पाकर परिजनों में रोना पीटना मच गया। सतीश के ससुर दलवंत बहादुर सिंह ने बताया कि कमांडो के परिवार में पत्नी नीतू व दो बच्चे अंशी, शिवांश घर पर ही रहते हैं। बच्चों के स्कूल बंद होने के कारण छुट्टी लेकर आ रहे थे।
विज्ञापन