फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Now trains will not collide in fog, 70 trains have Kavach system installed

Kanpur: अब कोहरे में नहीं भिड़ेंगी ट्रेनें, 70 ट्रेनों में लगा कवच सिस्टम

Tue, 10 Dec 2024 08:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 10 Dec 2024 08:02 PM IST
सार

इलेक्ट्रिक लोकोशेड में पहले चरण में कुल 87 ट्रेनों में कवच सिस्टम लगाया जाना है। इससे एक के पीछे एक चल रही ट्रेनों के बीच भिड़ंत का खतरा भी टलेगा।

विज्ञापन
Kanpur: Now trains will not collide in fog, 70 trains have Kavach system installed
ट्रेन कोहरा - फोटो : ANI

विस्तार

अब कोहरे और धुंध में ट्रेनें आपस में नहीं भिड़ेंगी। पहले चरण में फजलगंज स्थित इलेक्ट्रिक लोकोशेड में कानपुर से कई शहरों के बीच चलने वाले 70 ट्रेनों के इंजन में यह सिस्टम लगाया जा चुका है। अब केवल 17 ट्रेनों में यह सुविधा बची है। यह कार्य इसी महीने पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


कवच की वजह से एक के पीछे एक चल रही ट्रेनों के बीच भिड़ंत का खतरा भी टल जाएगा। इंजन में सिस्टम के साथ लगाए गए ब्रेकिंग और अलार्म सिस्टम ट्रेन को पहले ही रोक देंगे। रेलवे की ओर से कानपुर और गाजियाबाद के लोकोशेड के इंजनों में कवच लगाने के टेंडर हुए थे। फजलगंज के इलेक्ट्रिक लोकोशेड को 87 ट्रेनों की जिम्मेदारी मिली थी। सीनियर डिवीजनल इलेक्ट्रिकल इंजीनियर राहुल त्रिपाठी ने बताया कि एक ट्रेन में कवच लगाने में दो दिन का समय लगता है। चार-चार विशेषज्ञों की टीम लगातार कार्य कर रही है। जल्द ही सभी ट्रेनों में यह सिस्टम लग जाएगा। यह कवच वायरलेस सिस्टम पर काम करता है।
विज्ञापन


ऐसे काम करेगा सिस्टम
सीनियर डीईई ने बताया कि एक ही ट्रैक पर दो ट्रेनों के आमने सामने आते ही निर्धारित दूरी पर कवच सिस्टम कार्य करने लगेगा। सिस्टम के साथ लगे ब्रेक ट्रेन की रफ्तार पर रोक लगा देंगे। ट्रेनें टकराव से पहले ही रुक सकेंगी। यह ट्रेन में अलार्म या अन्य तरह के अलर्ट भी जारी करेगा, जिससे चालक इमरजेंसी ब्रेक लगा सकेंगे। अगर एक के पीछे दूसरी ट्रेन चल रही है तो टकराव से पहले पीछे वाले ट्रेन रुक जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 हजार इंजनों में लगेगा कवच
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रेलवे बोर्ड की ओर से 10 हजार इंजनों में कवच लगाने के लिए टेंडर हुए हैं। जल्द ही इन ट्रेनों में इसकी सुविधा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed