फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: North Central Railway GM Ravindra Goyal arrived for inspection

Kanpur: उत्तर मध्य रेलवे के जीएम निरीक्षण करने पहुंचे, लोको पायलेट ने रखी समस्याएं

Fri, 05 Apr 2024 01:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 05 Apr 2024 01:05 PM IST
सार

कानपुर में उत्तर मध्य रेलवे के जीएम रवींद्र गोयल ने सेंट्रल स्टेशन, न्यू लोको पायलट रनिंग रूम, गोविंदपुरी, पनकी धाम स्टेशन का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
Kanpur: North Central Railway GM Ravindra Goyal arrived for inspection
कानपुर पहुंचे उत्तर मध्य रेलवे के जीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सर खाना तो ठीक मिलता है। क्वालिटी भी बेहतर रहती है, लेकिन कभी-कभी तकिये और चादर गंदे आ जाते हैं। कई बार इनके पैकेट खुले मिलते हैं। यह समस्याएं लोको पायलट एससोसिएशन के पदाधिकारियों ने उत्तर मध्य रेलवे के जीएम रवींद्र गोयल के सुविधाओं के संबंध में पूछे गए सवाल पर बताई। महाप्रबंधक शुक्रवार की सुबह सेंट्रल स्टेशन, न्यू लोको पायलट रनिंग रूम, गोविंदपुरी, पनकी धाम का निरीक्षण करने आए हैं।
विज्ञापन


वह सुबह 9.30 बजे स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 12561 के विशेष कोच से प्लेटफार्म नंबर एक पर उतरे। उनके साथ प्रयागराज मंडल के डीआरएम हिमांशु बडोनी और मंडल के अन्य अधिकारी रहे। जीएम सबसे पहले न्यू लोकोपायलट रनिंग रूम देखने गए। वहां के कमरों, हॉल और रसोई घर का निरीक्षण किया। उन्होंने लोको पायलट से बातचीत की, जिस पर एक लोको  पायलट ने इटेलियन टॉयलेट होने की वजह से समस्याएं बताई। उन्होंने कहा कि सुबह राजधानी और अन्य ट्रेन आती हैं। इटेलियन टॉयलेट की वजह से लाइन लग जाती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

लोको पायलट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ड्यूटी से संबंधित रोस्टर और ड्यूटी चार्ट को लेकर आ रही दिक्कतों को रखा, जिस पर जीएम ने उनकी समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया। यहां से पहले जीएम ने रनिंग रूम के मेस और किचन का जायजा लिया। उन्होंने स्टाफ से खाने की क्वालिटी, दही की मात्रा की जानकारी ली। किचन के अंदर बर्तन और अन्य सामान को चेक किया। यहां के बाद जीएम ने गोविंदपुरी स्टेशन में अमृत भारत योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों को देखा। वहां ठेकेदार और इंजीनियर से सवाल किए। कुछ यात्रियों से भी बातचीत की। यहां के बाद महाप्रबंधक पनकी धाम स्टेशन भी गए। वह दोपहर के बाद सेंट्रल स्टेशन में सिटी साइड चल रहे कार्यों का निरीक्षण करेंगे। अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सकते हैं। शाम को चौरी चौरा एक्सप्रेस से रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed