फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Non bailable warrant issued against seven including Dinus fellow lawyers three history sheet opened

Kanpur: दीनू के साथी वकीलों समेत सात के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, तीन की खोली हिस्ट्रीशीट…पुलिस कर रही तलाश

Sat, 12 Jul 2025 06:18 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 12 Jul 2025 06:18 AM IST
सार

Kanpur News: सीजेएम सूरज मिश्रा की कोर्ट से सात लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। इनकी चकेरी के साथ ही अन्य थानों में दर्ज हुई एफआईआर में तलाश है।

विज्ञापन
Kanpur Non bailable warrant issued against seven including Dinus fellow lawyers three history sheet opened
दीनू उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के चकेरी क्षेत्र में प्लॉट पर कब्जा करने, धमकी देने, रंगदारी मांगने, षड़यंत्र रचने के मामले में धीरज उपाध्याय उर्फ दीनू के सात साथियों के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। इनके नाम अधिवक्ता अनूप शुक्ला, रचित पाठक, संजय उपाध्याय, दीपक जादौन, अमन शुक्ला, धीरज दुबे, नीरज दुबे हैं। आरोपियों की कई मामलों में तलाश चल रही है।

विज्ञापन

लाल बंगला निवासी मनोज कुमार गुप्ता ने तीन नवंबर 2022 को अमन शुक्ला, अनूप शुक्ला, राम भरोसे दुबे, रचित पाठक, दीपक जादौन और 20 से 25 अज्ञात के खिलाफ चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इन पर कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, धमकी देने, कब्जा करने, मारपीट समेत अन्य धाराएं लगी थीं।

विज्ञापन

Kanpur Non bailable warrant issued against seven including Dinus fellow lawyers three history sheet opened
नारायण सिंह भदौरिया - फोटो : amar ujala

आरोपियों ने 50 लाख रुपये की मांगी रंगदारी
मनोज कुमार ने आरोप लगाया कि उनके दहेली सुजानपुर स्थित प्लॉट पर 16 अगस्त 2021 को कब्जा करने का प्रयास हुआ।  पत्नी कंचन गुप्ता ने पुलिस से शिकायत की तो तीन नवंबर 2021 की सुबह 11:30 बजे आरोपी उनके प्लॉट पर पहुंचे और तोड़फोड़ की। आरोपियों ने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी, 25 हजार रुपये और गले से चेन लूट ले गए।

विज्ञापन

Kanpur Non bailable warrant issued against seven including Dinus fellow lawyers three history sheet opened
पुलिस गिरफ्त में मनु उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला

सात लोगों के खिलाफ जारी हुआ गैर जमानती वारंट
पुलिस ने बाद में दीनू उपाध्याय, संजय उपाध्याय समेत अन्य का नाम बढ़ा दिया। दीनू उपाध्याय सोनभद्र की जेल में बंद है। एसीपी चकेरी अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि सात लोगों के खिलाफ सीजेएम सूरज मिश्रा की कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। इनकी चकेरी के साथ ही अन्य थानों में दर्ज हुई एफआईआर में तलाश है। क्राइम ब्रांच के जांच अधिकारी की ओर से कोर्ट में आवेदन किया गया था।

विज्ञापन

Kanpur Non bailable warrant issued against seven including Dinus fellow lawyers three history sheet opened
धर्मेंद्र सिंह उर्फ धर्मू - फोटो : amar ujala

दीनू के साथियों समेत तीन की खोली हिस्ट्रीशीट
पुलिस ने बसपा नेता पिंटू सेंगर की हत्या में सोनभद्र जेल में बंद दीनू उपाध्याय के दो साथियों समेत तीन की हिस्ट्रीशीट खोली है। चकेरी के श्याम नगर निवासी धर्मेंद्र सिंह यादव उर्फ धर्मू और अरिदमन सिंह का नाम दीनू उपाध्याय के साथ कई एफआईआर में आया है। पुलिस ने दोनों की हिस्ट्रीशीट खोलने के पीछे बलवा, मारपीट, गाली गलौज करने के कई मामले सामने आना बताया है।

Kanpur Non bailable warrant issued against seven including Dinus fellow lawyers three history sheet opened
कानपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

संगठित अपराध समेत कई मामले हैं दर्ज
वहीं, फीलखाना क्षेत्र के नवाब साहब का हाता निवासी अब्बास अली की भी हिस्ट्रीशीट खोली गई है। उसके खिलाफ संगठित अपराध, चोरी, डकैती, नजूल की जमीन पर कब्जा करने, रंगदारी मांगने के कई मामले हैं। डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मिल रही शिकायतों को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed