{"_id":"618acae80a4188707c4c4c25","slug":"kanpur-no-entry-for-vehicles-passing-in-no-entry-today-the-system-will-be-applicable-from-9-am-to-3-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: आज नो एंट्री में पास वाले वाहनों की भी नो एंट्री, सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक लागू रहेगी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: आज नो एंट्री में पास वाले वाहनों की भी नो एंट्री, सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक लागू रहेगी व्यवस्था
Wed, 10 Nov 2021 12:54 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
कानपुर: ट्रैफिक डायवर्जन
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर डीसीपी ट्रैफिक बीबीजीटीएस मूर्ति ने नो एंट्री में चलने के लिए जारी किए गए पास बुधवार के लिए निरस्त कर दिए हैं। इसके पास वाले और भारी वाहनों को भी नो एंट्री प्रवेश नहीं मिलेगा।
यह आदेश सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक लागू रहेगा। इसके अलावा टाटमिल से कोई भी रोडवेज बस रामादेवी की ओर नहीं जा सकेगी। ये बसें टाटमिल से दाहिने मुड़कर यशोदा नगर होते हुए रामादेवी से अपने गंतव्य को जाएंगी। इसी तरह रामादेवी से कोई भी बस टाटमिल की ओर नहीं आएगी। ये सभी बसें यशोदा नगर, टाटमिल होते हुए झकरकटी बस स्टैंड पहुंचेगी।