फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Night landing of airplanes will be done at Chakeri airport

Kanpur: चकेरी एयरपोर्ट पर होगी हवाई जहाजों की नाइट लैंडिंग, काम शुरू

Thu, 06 Oct 2022 08:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 06 Oct 2022 08:08 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Night landing of airplanes will be done at Chakeri airport
चकेरी एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में चकेरी एयरपोर्ट से विमान रात में भी उड़ान भर सकेंगे। एयरफोर्स के ग्रुप कैप्टन आकाश गुप्ता ने गुरुवार को एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी को बताया कि एयरफोर्स एयरफील्ड इंफ्रास्ट्रक्चर के आधुनिकीकरण का काम मार्च 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद रात को विमानों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


इस एयर स्ट्रिप के लिए सीएटी-2 की सुविधा हासिल करने की कोशिश हो रही है, लेकिन, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया की वजह से अभी समय लगेगा। सांसद देवेंद्र सिंह भोले की अध्यक्षता में हुई कमेटी की बैठक के दौरान सांसद सत्यदेव पचौरी, राजकुमार लोहिया, संजय झुनझुनवाला, सुधींद्र जैन व पूर्व सांसद महेंद्र मोहन गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


बैठक में अफसरों ने बताया कि नए टर्मिनल का काम 85 फीसदी पूरा हो चुका है। मुख्य भवन का काम नवंबर के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। रनवे और टैक्सी लिंक काम भी नवंबर अंत तक पूरा करने का दावा किया गया। पूरे सेटअप की एविएशन सुरक्षा जांच नवंबर में दिल्ली की टीम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी ने न्यू एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग का निरीक्षण भी किया। कमेटी ने अफसरों को नए हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन में दो एयरो ब्रिज के लिए प्रस्ताव भेजने और टर्मिनल के दूसरे छोर पर एक और रनवे टैक्सी लिंक के लिए प्रस्ताव भेजने के लिए कहा। बैठक के दौरान मंडलायुक्त ने डीएम और हवाईअड्डा निदेशक को सभी एयरलाइंस ऑपरेटरों के साथ वर्चुअल मीटिंग करने के लिए कहा ताकि उनकी जरूरतों और विभिन्न शहरों के लिए अधिक से अधिक उड़ानों की की योजना का आकलन किया जा सके। 

लिंक रोड का काम रुका
बैठक के दौरान पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बताया कि प्रयागराज हाईवे से न्यू टर्मिनल बिल्डिंग तक 2.7 किलोमीटर की नई लिंक रोड का काम 60 फीसदी पूरा हो गया है। बारिश के कारण इसे पूरा करने में एक महीने और लगेगा। इसे नवंबर के अंत तक या अधिकतम 15 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। बिजली के काम हो चुके हैं और विद्युत सुरक्षा विभाग से एनओसी भी मिल गई है। फायर एनओसी एक महीने में मिल जाएगी। मंडलायुक्त ने 5 से 10 एक्सप्रेस एयरपोर्ट ई-बसें तैनात करने का सुझाव दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed