फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur news  : now carry oxygen in your pocket

सांसों की सौगात : अब जेब में लेकर चलिए ऑक्सीजन, 499 में ऑनलाइन मिलेगी 'ऑक्सीराइज'

Wed, 14 Jul 2021 04:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा शैली भल्ला, कानपुर
शैली भल्ला, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 14 Jul 2021 04:35 AM IST
सार

  • आईआईटी कानपुर के डॉ. संदीप पाटिल ने बनाई ऑक्सीराइज नाम की बोतल
  • 300 ग्राम की बोतल में 10 लीटर ऑक्सीजन होगी, 499 रुपये की है बोतल
  • - swasa.in पर ऑनलाइन बिक्री शुरू

विज्ञापन
kanpur news  : now carry oxygen in your pocket
डॉ. संदीप पाटिल और ऑक्सीराइज की बोतल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना से खुद को बचाने के लिए मास्क और सैनिटाइजर की तरह अब आप ऑक्सीजन भी अपनी जेब में रख सकेंगे। जी हां, यह सच है। आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र और ई-स्पिन नैनोटेक प्राइवेट लिमिटेड के डॉ. संदीप पाटिल ने ऑक्सीराइज नाम की बोतल बनाई है।

विज्ञापन


इसमें 10 लीटर ऑक्सीजन रखी जा सकती है। इमरजेंसी में इस बोतल से ऑक्सीजन के शॉट्स देकर मरीज को अस्पताल तक पहुंचाया जा सकता है। महज 499 रुपये की इस बोतल की ऑनलाइन बिक्री शुरू हो गई है।
विज्ञापन


डॉ. संदीप पाटिल की कंपनी ई-स्पिन ने पांच लेयर का एन-95 स्वासा मास्क भी बनाया है। अब यह ऑक्सीजन बोतल बनाई है। इस टीम में नितिन चरहाठे, सोहिल पटेल, मयूर भी शामिल हैं। 300 ग्राम की बोतल में 10 लीटर ऑक्सीजन कंप्रेस (भरी) की गई है। एक बोतल से ऑक्सीजन के 200 शॉट लिए जा सकते हैं। डॉ. संदीप ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की किल्लत ने सभी को झकझोर कर रख दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस भीषण समस्या को देखते हुए ख्याल आया कि क्यों न ऐसा विकल्प तैयार किया जाए जो पोर्टेबल हो और इमरजेंसी में काम आ सके। तब टीम के साथ मिलकर ऑक्सीराइज बोतल तैयार की। इसमें एक डिवाइस लगी है, जिसकी मदद से मरीज मुंह में स्प्रे करके ऑक्सीजन ले सकता है। इसकी बिक्री कंपनी की वेबसाइट swasa.in से शुरू कर दी गई है। रोजाना 1000 बोतलों का प्रोडक्शन हो रहा है। 


अस्थमा मरीजों, जवानों के लिए भी कारगर 
यह बोतल न केवल कोरोना में बल्कि अस्थमा मरीजों, ऊंची जगहों पर तैनात सेना के जवानों के लिए भी काफी कारगर है। इसके अलावा मेडिकल किट में इसे आसानी से रखा जा सकता है। अगर रोगियों का ऑक्सीजन लेवल अचानक से गिरता है तो अस्पताल तक ले जाने में यह बोतल कारगर रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed