फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur news

कोठरी की कच्ची छत गिरी, मलबे में दबकर किसान की मौत

Mon, 05 Oct 2020 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
kanpur news
भीतरगांव (घाटमपुर)। साढ़ थाना क्षेत्र के संडौली गांव में कोठरी की कच्ची छत भरभराकर ढह गई, जिसके नीचे सो रहा किसान मलबे में दब गया। मलबे से बाहर निकाले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम बच गया है।
विज्ञापन

बिरहर चैकी क्षेत्र के संडौली गांव निवासी अमलेश दिवाकर (40) चार भाइयों में सबसे बड़ा और अविवाहित था। शनिवार की देर रात खाना खाकर कच्ची कोठरी में लेट गया। उसकी मां व दो भाई आंगन में सोए थे। रविवार तड़के अचानक कोठरी की छत भरभराकर गिर गई, जिससे अमलेश कच्ची दीवार और धन्नी के बीच में दब गया। आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों व आसपास के ग्रामीणों ने मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला। इससे पूर्व उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंचे साढ़ थानाध्यक्ष प्रभुकांत व बिरहर चौकी इंचार्ज विनोद कुमार राणा कर पूछताछ की। बिरहर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed