{"_id":"5fbeabc88ebc3e9c0873ee91","slug":"kanpur-news-dehat-news-knp5963102157","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसूलपुर विद्यालय में डिजिटल क्लास शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसूलपुर विद्यालय में डिजिटल क्लास शुरू
विज्ञापन
बिल्हौर। ब्लाक के रसूलपुर गांव में क्षेत्रीय विधायक और शिवराजपुर ब्लाक के बीरामऊ गांव में संकुल शिक्षकों का एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। रसूलपुर विद्यालय में विधायक ने जहां संक्रमण को देखते डिजिटल शिक्षा के बारे में स्थानीय अभिभावकों को प्रेरित किया, वहीं बीरामऊ में संकुल शिक्षकों ने ई पाठशाला के माध्यम से घर-घर शिक्षा की अलख जगाने के लिए चर्चा कर विशेष कार्ययोजना तैयार की।
रसूलपुर प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को विधायक भगवती सागर व ग्राम प्रधान स्वतंत्र मिश्रा, सुशील कटियार, विजय सिंह सहित शिक्षक विश्वनाथ कटियार ने स्कूल पहुंचकर डिजिटल क्लास का शुभारंभ किया। इस मौके पर विधायक ने अभिभावकों से नए जमाने की नई तकनीक से बच्चों को पढ़ाने के लिए सक्रिय होने की बात कही। इस मौके पर धर्मेंद्र कटियार, नियाज अहमद, नीलम कनौजिया आदि मौजूद रहे।
इसी तरह शिवराजपुर विकास खंड क्षेत्र के बीरामऊ गांव के संविलियन विद्यालय में क्षेत्रीय प्राध्यापकों व एकेडमिक रिसोर्स पर्सन बृजेश शुक्ल, गिरीश दीक्षित के नेतृत्व में बैठक हुई। आयोजन शिक्षिका रेनू वर्मा ने बताया कि बैठक में प्रेरणा लक्ष्य, ई-पाठशाला, रीड एलांग ऐप व निष्ठा प्रशिक्षण पर ब्लाक क्षेत्र से आए शिक्षकों ने चर्चा की। शिक्षिका शालिनी सिंह, रिचा पांडे, जेबा कौसर, रुखसाना बानो ने कला के माध्यम से प्रतिभा दिखाई। इस मौके पर दिलीप यादव, वरुण, सुमन, सुनीता, अनीता आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।