{"_id":"5f874b838ebc3e1a272230a3","slug":"kanpur-news-dehat-news-knp5885204190","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दंपति को ट्रक ने टक्कर मारी, पत्नी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार दंपति को ट्रक ने टक्कर मारी, पत्नी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्हौर। कानपुर के साकेत नगर से घर लौट रहे बाइक सवार दंपति को जीटी रोड पर बिल्हौर कोतवाली के सामने ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में विवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति और मासूम बच्चा बाल-बाल बच गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू की है। बाइक चालक हेलमेट लगाए था।
कन्नौज जनपद के तिर्वा रोड जसरपुर सरैया गांव निवासी अमित कुमार का विवाह करीब तीन साल पहले कानपुर की साकेत नगर निवासी कल्पना (25) संग हुआ था। अमित ने बताया कि बुधवार को वह पत्नी और डेढ़ वर्षीय बेटे उत्कर्ष को बाइक पर बैठाकर साकेतनगर स्थित ससुराल से घर लौट रहे थे, तभी शाम करीब छह बजे बिल्हौर कोतवाली के सामने पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे पीछे बैठी कल्पना सड़क पर जा गिरीं। जब तक वह कुछ समझ पाती, तब तक ट्रक का आगे वाला पहिया उसकी छाती से होता हुआ गुजर गया, जबकि उत्कर्ष और वह बाल-बाल बच गए। आनन-फानन में कल्पना को लहूलुहान हालत में सीएचसी बिल्हौर में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, भाग रहे ट्रक को दारोगा दीपक कुमार ने पीछा कर नगरपालिका चौराहे पर दबोच लिया पर चालक भीड़ में गाड़ी खड़ी कर भाग निकला।