{"_id":"5f874e448ebc3e9bce613f99","slug":"kanpur-news-dehat-news-knp588332136","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को लूटकर सड़क किनारे फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को लूटकर सड़क किनारे फेंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवराजपुर (बिल्हौर)। क्षेत्र के शाह नवादा गांव में जीटी रोड किनारे झाड़ियों में बुधवार सुबह लहूलुहान हालत में एक महिला बेहोश पड़ी मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी शिवराजपुर में प्राथमिक उपचार करवाया। चिकित्सकों ने घायल महिला को कानपुर रेफर कर दिया। परिजनों ने कान, गले और हाथों के आभूषण लूटकर घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई है।
शिवराजपुर एसओ शेष नारायण पांडेय ने बताया कि महिला के सिर पर गंभीर चोटें हैं। सूचना देने के बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। महिला की पहचान बिल्हौर के सुभाष नगर मोहल्ला निवासी बृज किशोरी की पत्नी राधा के रूप में हुई। बताया गया कि वह मंधना स्थित एक मसाला फैक्टरी में काम करती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला रोज की तरह मंधना चौबेपुर से एक टैक्सी पर सवार होकर बिल्हौर घर लौट रही थी, रास्ते में बदमाशों ने उसे मार पीटकर लूटने के बाद जीटी रोड किनारे फेंक दिया। सास मुन्नी देवी ने बताया कि उनकी बहू रोज सुबह सात बजे घर से काम पर जाती थी और देर रात लौटती थी। ट्रेन बंद होने से निजी वाहनों से ही बिल्हौर और मंधना के मध्य अप-डाउन करती थी राधा की दो बेटियां रोशनी और ज्योति हैं। मोबाइल पर हुई बातचीत में बृजकिशोर ने बताया कि हैलट कानपुर में इलाज के बाद राधा की तबीयत में सुधार है।
डीआईजी, कानपुर नगर डा. प्रीतिंदर सिंह ने कहा कि शिवराजपुर एसओ से जानकारी ली गई है, इलाके के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। महिला के होश में आने पर पूछताछ कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू की जाएगी।