फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur news: 462 new infected including cabinet minister satish mahana

कानपुर : कैबिनेट मंत्री समेत 462 नए संक्रमित, दूसरी लहर में भी पॉजिटिव आए थे सतीश महाना

Wed, 19 Jan 2022 12:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 19 Jan 2022 12:03 AM IST
सार

महाना कोरोना की दूसरी लहर में भी संक्रमित हुए थे। इसके साथ ही शहर के 90 मोहल्लों में 461 और संक्रमित मिले हैं। ओमिक्रॉन संक्रमित कोई नहीं है।

विज्ञापन
Kanpur news: 462 new infected including cabinet minister satish mahana
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना कोरोना संक्रमित हो गए हैं। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी विभाग की कोविड लैब से उनकी आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महाना कोरोना की दूसरी लहर में भी संक्रमित हुए थे। इसके साथ ही शहर के 90 मोहल्लों में 461 और संक्रमित मिले हैं। ओमिक्रॉन संक्रमित कोई नहीं है। इस कोरोना के एक्टिव केस 3041 हैं। हैलट और होम आइसोलेशन में इलाज कर रहे 476 रोगी कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गए हैं। तीसरी लहर में अब तक का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट आने के बाद कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने ट्वीट कर जानकारी दी। इसके साथ ही संपर्क में आने वालों से अपील की कि वे भी जांच करा लें। यह भी बताया कि वे पूरी तरह स्वस्थ हैं। घर में ही इलाज चल रहा है। आईआईटी, जीएसवीएम मेडिकल कालेज, एचबीटीयू, जिला महिला अस्पताल डफरिन समेत विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना संक्रमितों का मिलना जारी है। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के संक्रमित होने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन


अब तक नगर में कुल कोरोना संक्रमितों को आंकड़ा 86968 है। इनमें 11415 अस्पतालों और 70604 होम आइसोलेशन में ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 7039 कोरोना संदिग्ध लोगों की सैंपलिंग की है। सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं हैलट में पहली बार कोरोना संक्रमित एक रोगी को वेंटिलेटर पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके दोनों फेफड़े क्षतिग्रस्त हैं और हालत नाजुक है। जीएसवीएम मेडिकल कालेज प्रबंधन ने रोगी का सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग जांच के लिए भेजा है। कालेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि रोगी को एक निजी अस्पताल से सोमवार देर रात हैलट शिफ्ट किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed