फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Naseem Solanki will consult husband Irfan regarding contesting elections

Kanpur: चुनाव लड़ने के संबंध में पति इरफान से मशविरा करेंगी नसीम सोलंकी, महराजगंज जेल में जाकर करेंगी भेंट

Mon, 08 Jul 2024 03:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 08 Jul 2024 03:09 PM IST
सार

सीसामऊ विधानसभा उप चुनाव के लिए सपा की प्रत्याशी नसीम सोलंकी पति इरफान से मशविरा करेंगी। इसके लिए नसीम महराजगंज जेल में जाकर भेंट करेंगी।

विज्ञापन
Kanpur: Naseem Solanki will consult husband Irfan regarding contesting elections
नसीम सोलंकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीसामऊ के उप चुनाव के लिए सपा की प्रत्याशी नसीम सोलंकी अपने पति और निवर्तमान विधायक इरफान सोलंकी से चुनाव लड़ने के संबंध में मशविरा करेंगी। इरफान सोलंकी इस समय महराजगंज जेल में हैं। वहां जाकर चुनाव को लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगी। प्रत्याशी नसीम सोलंकी का कहना है कि अभी उन्हें पूरी उम्मीद है कि हाईकोर्ट से राहत मिल जाएगी। अगर नहीं तो फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर चुनाव लड़ेंगी।

विज्ञापन


प्रत्याशी नसीम सोलंकी ने बताया कि अगले सप्ताह वह इरफान सोलंकी से मिलने महराजगंज जाएंगी। यह सीट उन्हीं की है। इरफान सोलंकी और परिजनों से हर पहलू पर राय-मशविरा के बाद चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता उनके परिवार को बहुत प्रेम करती है। इस प्रेम को बरकरार रखा जाएगा। वहीं सपा की महानगर इकाई ने स्थिति को लेकर रणनीति बनानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सपा के महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का मैसेज नसीम सोलंकी को दे दिया गया। इसके साथ ही पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशों के मुताबिक कार्य करेगी। इसके लिए सभी पदाधिकारियों, प्रकोष्ठों, वार्ड और बूथ के जिम्मेदारों के साथ बैठक कर रणनीति तैयार की जाएगी। दूसरी तरफ पार्टी में सीसामऊ उप चुनाव के लिए टिकट के अन्य दावेदारों की चर्चा सियासी हलकों में शांत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed